फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Congress MLA's son arrested, got anticipatory bail by making fake documents, girl has filed rape case

इंदौर: कांग्रेस विधायक का बेटा गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर ली थी अग्रिम जमानत, युवती ने दर्ज करवाया है दुष्कर्म का केस

Tue, 26 Apr 2022 12:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 12:42 PM IST
सार

मप्र के बड़नगर से से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। साथ ही फर्जी दस्तावेज लगाकर अग्रिम जमानत लेने के मामले में केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Indore: Congress MLA's son arrested, got anticipatory bail by making fake documents, girl has filed rape case
आरोपी करण मोरवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद करण ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर अग्रिम जमानत ली थी, जिस पर उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एमजी रोड थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह एमजी रोड थाना क्षेत्र से ही करण मोरवाल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज कोर्ट में पेश करने के मामले में धारा 420, 467, 468 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस आरोपी करण मोरवाल से पूछताछ कर रही है। हालांकि इसी बीच एक खबर यह भी आई कि करण ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


बनाया था फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट
बता दें कि मुरली मोरवाल मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके बेटे करण मोरवाल के खिलाफ कांग्रेस की महिला नेत्री ने दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले में काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी तो युवती ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। बाद में इंदौर पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया था लेकिन अग्रिम जमानत लेने के लिए कऱण ने फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा लिया और यह दर्शाया कि वह बड़नगर के शासकीय अस्पताल में भर्ती था। बाद में जब पुलिस ने जांच को अग्रिम जमानत के लिए लगाए गए दस्तावेज पूरी तरह से फर्जी निकले। इस पर पुलिस ने करण मोरवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। इसी केस में वह फरार चल रहा था जिस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed