फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Congress leader reached the pub late night as a customer, was having liquor party, informed the police, arrested the manager

इंदौर: देर रात को ग्राहक बनकर पब में पहुंचे कांग्रेस नेता, हो रही थी शराब पार्टी, पुलिस को दी सूचना, मैनेजर को किया गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 12:58 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 12:58 PM IST
सार

इंदौर में देर रात तक पब एंड बार चल रहे हैं जहां शराब पार्टी हो रही है। गत दिनों कांग्रेस नेता ग्राहक बनकर देर रात को मिस्टर स्काल पब एंड बार में पहुंचे तो पाया कि 12 बजे बाद भी शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस को बुलाया और मैनेजर पर केस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Indore: Congress leader reached the pub late night as a customer, was having liquor party, informed the police, arrested the manager
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में देर रात तक पब खुले रहने को लेकर आएदिन सवाल उठते हैं। पिछले दिनों भी ऐसा ही घटनाक्रम हुआ था जिसमें देर रात तक एक पब में शराब परोसी जा रही थी। यहां विवाद भी हुआ था। कलेक्टर ने पब को सील कर आरोपियों पर रासुका लगाई थी। अब फिर से ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेताओं ने पब में छापा मारा और मैनेजर पर केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां स्नो सिटी में मिस्टर स्काल पब है। इसमें गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इस पर कांग्रेस के नेता देर रात को ग्राहक बनकर पब में पहुंचे। वहां से जानकारी ली और पुलिस को खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लोग शराब पीते हुए मिले। निर्धारित से अधिक समय तक पब खुला हुआ था। इसके बाद मैनेजर अंकुश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। युकां नेता अभिजीत पांडे के अनुसार कांग्रेस नशा विरोधी अभियान चला रही है। इसी के चलते हमने पता लगाया था कि कहां पर नशा परोसा जा रहा है। पुलिस की मिलीभगत से ही देर रात तक पब चल रहे हैं जबकि अधिकारियों के आदेश हैं कि रात 12 बजे तक पब बंद हो जाने चाहिए। मिस्टर स्काल पब एंड बार में रात 12 बजे बाद भी शराब पार्टी चल रही थी। इसके चलते छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed