{"_id":"618ba1e173088e48194b0afb","slug":"indore-collector-furious-at-medanta-i-will-get-the-whole-hospital-closed-is-it-a-joke-you-are-taking-money-but-not-treating","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदांता पर भड़के इंदौर कलेक्टर: मैं पूरा अस्पताल बंद करवा दूंगा, मजाक है क्या... रुपए ले रहे हो लेकिन इलाज नहीं कर रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदांता पर भड़के इंदौर कलेक्टर: मैं पूरा अस्पताल बंद करवा दूंगा, मजाक है क्या... रुपए ले रहे हो लेकिन इलाज नहीं कर रहे
Wed, 10 Nov 2021 04:11 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 10 Nov 2021 04:11 PM IST
सार
इंदौर में अस्पताल प्रबंधनों से मीटिंग के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह मेदांता के प्रबंधन पर बिफर गए। उन्होंने कहा कि पैसे लेते हो, इलाज नहीं करते। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह।
- फोटो : manish singh
विस्तार
इंदौर के मेदांता अस्पताल में कोरोना काल में सबसे ज्यादा मौते हुई हैं। आपकी मेडिकल की दुकान तो मैं आज ही बंद कर देता हूं। मैं पूरा अस्पताल बंद करवा दूंगा। मजाक है क्या ये... पूरा शहर इनके खिलाफ है। जब तक जानकारी नहीं दोगे तब तक ड्रग की दुकान बंद रहेगी आपकी।
इंदौर के बड़े अस्पतालों में शुमार मेदांता को कुछ इस तरह से कलेक्टर मनीष सिंह ने फटकार लगाई। मेदांता अस्पताल की अव्यवस्थाओं से कलेक्टर इतने नाराज हुए कि सबके सामने ही मैनेजमेंट को खरी-खोटी सुनाई और चेतावनी तक दे डाली कि ये सब नहीं चलने दूंगा। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दूंगा। वारंट जारी हो जाएगा।
सीएमएचओ कार्यालय को नहीं दी थी जानकारी
मेदांता अस्पताल ने सीएमएचओ कार्यालय को अपने यहां से जुड़ी जानकारी मुहैया नहीं करवाई थी। इसी वजह से इंदौर के अस्पतालों के प्रबंधन की बैठक के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह अचानक भड़क गए। सीएमएचओ ने कलेक्टर से कहा कि मेदांता की ओर से जानकारी नहीं दी गई। इस पर कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
मेडिकल बंद करने के निर्देश दिए
कलेक्टर सिंह ने मेदांता अस्पताल के मेडिकल को बंद करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा मौत मेदांता अस्पताल में हुई है। जनता से खूब पैसा वसूला लेकिन इलाज नहीं मिला। पैसे लिए जा रहे हो लेकिन इलाज नहीं हो रहा। मैं छोडूंगा नहीं। तकलीफ में आ जाओगे। जांच करवा रहा हूं। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश कर दूंगा तो वारंट जारी हो जाएगा। कलेक्टर के तेवर देख मेदांता अस्पताल प्रबंधन के पसीने छूट गए। मौजूद अन्य अस्पताल वाले भी चिंता में आए कि कहीं कोई गड़बड़ न हो वरना कार्रवाई की गाज गिर जाएगी।