फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: CM Shivraj said to Shivam on video call - don't worry, you will get well soon

इंदौर: वीडियो कॉल पर शिवम से बोले सीएम शिवराज- चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे

Tue, 26 Apr 2022 04:39 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

खरगोन हिंसा में घायल शिवम का इंदौर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौहान ने वीडियो कॉल पर शिवम से बात की। उसे भरोसा दिलाया कि चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे। 

विज्ञापन
Indore: CM Shivraj said to Shivam on video call - don't worry, you will get well soon
वीडियो कॉल पर शिवम से बात करते सीएम शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन हिंसा में घायल होकर इंदौर में उपचाररत शिवम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल पर बात की। उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर भरोसा दिलाया कि चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।
विज्ञापन

 

Indore: CM Shivraj said to Shivam on video call - don't worry, you will get well soon
मंत्री कमल पटेल ने अस्पताल पहुंचकर की शिवम से मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवम में वीडियो कॉल पर बात की। उसे हौसला दिया और कहा कि कहा कि मेरा भी एक बार एक्सीडेंट हुआ था। कई फ्रेक्चर थे। तुम ठीक हो जाओगे और फिजियोथेरैपी से सब चीजें सामान्य हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को भी शिवम के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि गत दिवस कृषि मंत्री कमल पटेल शिवम से मिलने पहुंचे थे। शिवम ने मुख्यमंत्री से बात करने की इच्छा जताई थी। कमल पटेल ने वादा किया था कि कल ही भोपाल जाकर वे बात कराएंगे। इधर अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि शिवम की चोट ठीक हो रही है। पहले वह अचेत था लेकिन अब धीरे-धीरे बात करने लगा है। इसी तरह कृषि मंत्री व खरगोन के प्रभारी मंत्री कमल पटेल भी इंदौर प्रवास के दौरान अस्पताल पहुंचे और शिवम से मुलाकात की। उन्होंने शिवम से बात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उसे भरोसा दिलाया की राज्य शासन और चिकित्सकों द्वारा उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जल्द ही स्वस्थ्य हो जाओगे। उन्होंने चिकित्सकों को भी निर्देश दिये कि इलाज में किसी भी तरह की कसर नहीं रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed