फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Bloody struggle among plastic factory workers, youth stabbed to death, another injured

इंदौर: प्लास्टिक फैक्ट्री के मजदूरों में खूनी संघर्ष, युवक की चाकू मारकर हत्या, एक अन्य हुआ घायल

Wed, 23 Feb 2022 02:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 02:25 PM IST
सार

इंदौर में बुधवार सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा इलाके में घटना हुई। प्लास्टिक फैक्ट्री के मजदूरों में विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ी कि चाकू चल गए। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: Bloody struggle among plastic factory workers, youth stabbed to death, another injured
मृतक दीपक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में बुधवार सुबह मजदूरों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में दो सगे भाई हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना पालदा क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार श्रीजी प्लास्टिक फैक्ट्री में वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि यहां के ऑपरेटर से काम को लेकर मजदूरों का विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि दीपक पिता तुलसीराम यादव निवासी समता नगर की हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दीपक भी मजदूर था। उस पर रवि और उसके भाई राहुल ने चाकू से हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ और मौत हो गई। विवाद में अमित नामक एक मजदूर भी घायल हुआ है। घटना के पीछे यह बात सामने आई है कि विवाद बुधवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ था। इससे फैक्ट्री में भगदड़ मच गई और मजदूर आपस में भिड़ गए। घायल अमित को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी मजदूर इंदौर के बाहर के रहने वाले हैं और प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं। हत्या में और कौन-कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed