{"_id":"627778d677858d22287ef161","slug":"indore-before-taking-off-the-health-of-the-passenger-on-board-the-plane-deteriorated-doctors-examined-the-flight-was-delayed-by-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: उड़ान भरने से पहले विमान में सवार यात्री की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने की जांच, एक घंटे देरी से रवाना हुई फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: उड़ान भरने से पहले विमान में सवार यात्री की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने की जांच, एक घंटे देरी से रवाना हुई फ्लाइट
Sun, 08 May 2022 01:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 08 May 2022 01:31 PM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रा कर रहे यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। विमान उड़ने से पहले ही उसने केबिन क्रू को बताया जिसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। यात्री को घबराहट हो रही थी। उसने आगे यात्रा से मना कर दिया। एक घंटे देरी से विमान रवाना हुआ।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात को एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। उक्त यात्री इंदौर से मुंबई जा रही फ्लाइट में बैठा था। फ्लाइट उड़ने से पहले ही उसकी तबीयत खराब हुई, जिस पर यात्री को नीचे उतारा और मेडिकल इमरजेंसी रूम में ले जाया गया। इस घटनाक्रम के चलते एक करीब एक घंटे देरी से फ्लाइट रवाना हुई।
जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-6598 प्रतिदिन रात को 9 बजे इंदौर से मुंबई के लिए उड़ान भरती है। शनिवार की रात को फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार थी। सभी यात्री सवार हो चुके थे और फ्लाइट को एयरोब्रिज से हटाने के लिए पुशबैक मशीन से धकेल कर रनवे की तरफ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान विमान में सवार इंदौर के यात्री राहुल जैन (34) को घबराहट होने लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना केबिन क्रू को दी। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। इस पर कुछ ही देर में फायर एंबुलेंस और एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टर्स की टीम विमान पर पहुंची और यात्री को विमान से उतारकर टर्मिनल में स्थित मेडिकल इमरजेंसी रूम में ले जाया गया। यहां डॉक्टर्स द्वारा राहुल की प्राथमिक जांच की गई। यहां भी उसने घबराहट की शिकायत की। उसने आगे यात्रा करने से मना कर दिया और उसने इंदौर में ही रहने वाले अपने भाई को फोन कर बुलाया। भाई के एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल को घर भेज दिया। इस पूरे घटनाक्रम के चलते फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से उड़ी। देरी होने से फ्लाइट में सवार दूसरे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।