फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore agnipariksha

'चरित्रवान हो तो अग्निपरीक्षा देकर दिखाओ'

Wed, 23 Jul 2014 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Jul 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
indore agnipariksha

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जान कर आप भी दातों तले उंगलियां दबा लेंगे। एक युवती के ससुराल वालों ने उसे चरित्र पर सवाल उठाया और फिर उसे अग्निपरीक्षा देने को कहा।

विज्ञापन


स्थानीय अखबारों में छपी खबर के मुताबिक युवती ने इससे इंकार किया तो उसके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया गया। न्याय पाने की आस में युवती कोर्ट पहुंची जहां कोर्ट ने युवती के पति और सास समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक पूनम की शादी 13 सितंबर 2007 में कुणाल से हुई थी। वह मुबंई में काम करता था। 2008 में पूनम ने मुंबई पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया था। 2011 में उसके ससुराल वाले भी इंदौर आकर रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम की शिकायत पर छत्रीपुरा में दहेज का केस दर्ज किया गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके चरित्र पर सवाल करने शुरू किए और उससे अग्निपरीक्षा देने को कहा। पूनम के परिवार ने इससे इंकार कर दिया और कहा कि ये चरित्र साबित करने के लिए ज़रूरी नहीं।


ये पूरी जानकारी पूनम ने अपने परिवाद में बताई है जो उसने कोर्ट में पेश किया। इस परिवाद पर न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा आर चंद्रवंशी ने मंगलवार को आदेश दिया। अब अगली सुनवाई तीन सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed