फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore again created record 100 percent vaccination of first dose of covid-19 vaccine

मध्यप्रदेश: इंदौर ने फिर बनाया रिकॉर्ड, सौ फीसदी लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, सीएम ने दी बधाई

Tue, 31 Aug 2021 10:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 31 Aug 2021 10:59 PM IST
सार

 इंदौर ने एक बार फिर नया कीर्तिमान रचकर देश में अपना नाम ऊपर किया है। यहां रहने वाले शत प्रतिशत लोगों  को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है। मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों को इसके लिए बधाई दी है।  

विज्ञापन
indore again created record 100 percent vaccination of first dose of covid-19 vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग गया है। करीब चार महीनों के अभियान के बाद जिले में टीकाकरण अभियान के  लक्ष्य को पूरा किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं इंदौर के लोगों को बधाई देना चाहता हूं , क्योंकि यहां 100% पात्र आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा है इंदौर
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि  इंदौर शहर 10 लाख की आबादी में वैक्सीनेशन में पहले स्थान पर है। प्रदेश के हर शहर में वैक्सीनेशन 100% हो इसके लिए हमारी सरकार प्रयासरत है सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के करीब 1.53 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला इंदौर ही रहा है, लेकिन प्रशासन ने वैक्सीनेशन के मामले में रिकॉर्ड बना लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed