फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: A thief made in a drunken addiction, the mobiles of passers-by used to be absconding, also went to jail, but after being released on bail, started committing crimes again.

इंदौर: नशे की लत ने बनाया चोर, राहगीरों के मोबाइल झपटकर हो जाता था फरार, जेल जाकर भी नहीं सुधरा

Tue, 21 Dec 2021 07:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 07:08 PM IST
सार

पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है, जिसका टारगेट मोबाइल चोरी करना था। राह चलते लोगों के हाथों से मोबाइल छीनकर वह एक झटके में फरार हो जाता था। इसी अपराध में वह जेल जा चुका था और हाल ही में जेल से छूटा था।

विज्ञापन
Indore: A thief made in a drunken addiction, the mobiles of passers-by used to be absconding, also went to jail, but after being released on bail, started committing crimes again.
आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है जिसका टारगेट नए-नए मोबाइल चोरी करना था। राह चलते लोगों के हाथों से मोबाइल छीनकर वह एक झटके में फरार हो जाता था। इसी अपराध में वह जेल जा चुका था और हाल ही में जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद फिर से वारदात करने लगा।
विज्ञापन


परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों परदेशीपुरा क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की घटना हुई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे थे। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आसपास के इलाकों में तस्दीक की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक पर एक युवक जा रहा है जिसका चेहरा फुटेज के चेहरों से मिलता-जुलता है। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया। जिस बाइक से युवक जा रहा था उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। कुछ दूर जाने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। थाने ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


आरोपी का नाम शोभित पिता सुरेश शर्मा (24) निवासी नैनोसिटी, बापूगांधी नगर थाना लसूड़िया है। वह पिछले माह 25 तारीख को ही चोरी के मामले में सेंट्रल जेल से जमानत पर छूटा था। जेल से छूटकर वह पुनः चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने लगा। आरोपी पूर्व में थाना लसूड़िया, विजय नगर , हीरानगर , एमआईजी में चोरी, स्नैचिंग, डकैती की तैयारी जैसे अपराधों भी गिरफ्तार हो चुका है। अपने साथी मन्नू उर्फ मनोज वर्मा के साथ मिलकर वह वारदात करता था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपीगण अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात करते थे। आरोपियों के पास से करीब एक दर्जन मोबाइल बरामद किए गए हैं। चोरी की बाइक भी जब्त की है। आरोपीगण राहगीरों से मोबाइल झपटकर भाग जाते थे। जब्त किए गए मोबाइल व बाइक की कीमत पांच लाख रुपये है। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed