फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: 6 teenagers ran away after breaking the window of the correctional home

इंदौर: बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर भागे 6 किशोर  

Mon, 15 Nov 2021 06:07 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Nov 2021 06:07 PM IST
सार

इंदौर में बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर 6 किशोर भाग गए हैं। हीरानगर पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। दो दिन से अब तक किसी को भी पकड़ नहीं सकी है। 
 

विज्ञापन
Indore: 6 teenagers ran away after breaking the window of the correctional home
इंदौर में बाल सुधार गृह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर 6 किशोर भाग गए हैं। हीरानगर पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। दो दिन से अब तक किसी को भी पकड़ नहीं सकी है। 
विज्ञापन


मामला शनिवार का है। हीरानगर पुलिस थाना क्षेत्र में बीमा अस्पताल के पास बने बाल सुधार गृह से खिड़की की ग्रिल उखाड़कर छह किशोर भाग गए थे। रविवार को अधिकारियों ने हीरानगर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर पड़ताल की, पर कोई नहीं मिला है। यह किशोर खंडवा, राजपुर, बडवानी, देवास, रतलाम और इंदौर निवासी बताए जाते हैं। बाथरूम की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर यह फरार हुए हैं।  


दो साल पहले भागे थे 8 किशोर
ऐसा नहीं है कि बाल सुधार गृह से पहली बार किशोर भागे हैं। इससे पहले 2019 में भी 8 किशोर खिड़की तोड़कर भाग निकले थे। उसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। इसके बाद भी बाल सुधार गृह की सुरक्षा को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया है। उस समय भागने वाले बच्चों में 3-3 किशोर भिंड और धार के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed