फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indira's greatest achievement over pakistan

पाकिस्तान पर जीत इंदिरा की बड़ी उपलब्धि : आडवाणी

Sun, 02 Jun 2013 12:46 AM IST
ग्वालियर/ब्यूरो
ग्वालियर/ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
indira's greatest achievement over pakistan

भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन को याद करते हुए 1971 में पाकिस्तान पर जीत को इंदिरा की बड़ी उपलब्धि बताया।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल के नाम पर उन्होंने जिस तरीके से लोकतंत्र को नजरबंद किया उससे इंदिरा गांधी की सभी उपलब्धियों पर पानी फेर दिया था।
विज्ञापन


इसकी तुलना में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को विकास और सुशासन के मामले में बताया। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शनिवार को भाजपा के प्रदेशस्तरीय नगर केंद्र, ग्राम केंद्र पालक संयोजक महाधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवराज ने बीमार राज्यों की श्रेणी में आने वाले मध्यप्रदेश को एक स्वस्थ और समृद्ध राज्यों की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया है।


आडवाणी ने अटलजी के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी घमंड नहीं किया। उन्होंने शिवराज सिंह को भी अहंकार और अभिमान से दूर एक सरल स्वभाव का व्यक्ति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed