फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indian Air Force airlift and rescue stranded people in flood affected areas shivraj singh conduct aerial survey

मध्यप्रदेश: कई जिलों का बाढ़ से बुरा हाल, वायुसेना इस तरह चला रही है बचाव अभियान

Sun, 30 Aug 2020 03:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 30 Aug 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force airlift and rescue stranded people in flood affected areas shivraj singh conduct aerial survey
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बचाते वायुसेना कर्मी - फोटो : ANI

पिछले दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण होशंगाबाद सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में बाढ़ आ गई है। राज्य में स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि जलमग्न क्षेत्रों में फंसे लोगों को वायुसेना की मदद से बचाया जा रहा है। वायुसेना ने छिंदवाड़ा से ग्रामीणों को बचाया। वहीं बालाघाट से दो युवाओं और एक बुजुर्ग को बचाया गया। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हवाई सर्वे किया।

विज्ञापन


बालाघाट से दो युवाओं और एक बुजुर्ग को किया गया एयरलिफ्ट
भारतीय वायुसेना ने बालाघाट में मोवाड़ गांव के पास दो युवकों और एक वृद्ध व्यक्ति को उनके घरों से बचाने के लिए एमआई17वी5 ने हेलिकॉप्टर मिशन को अंजाम दिया। ये गांव वेनगंगा नदी के किनारे स्थित है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




वायुसेना ने छिंदवाड़ा में ग्रामीणों को बचाया
बाढ़ प्रभावित छिंदवाड़ा के क्षेत्रों से वायुसेना ने विमान के जरिए ग्रामीणों को एयरलिफ्ट करके बचाया।




 

मुख्यमंत्री ने किया पांच जिलों का हवाई सर्वे
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'आज पांच जिलों का हवाई सर्वे किया है- देवास, हंडिया, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन। नर्मदा नदी का पानी समुद्र की तरह दिख रहा है। अभी भी गांव के गांव पानी में डूबे हुए हैं। राहत की बात ये है कि पानी एक डेढ़ फीट अभी कम हुआ है। लोगों को राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है।'


प्रधानमंत्री मोदी से शिवराज ने की बात
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में बाढ़ के हालातों के बारे में बताया।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
होशंगाबाद में लगभग 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं पिछले 12 से 15 घंटे में नौ जिलों के 394 गांवों के 6,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सीहोर और छिंदवाड़ा सहित सात से अधिक जिलों में भारी बारिश के कारण तालाब और नदी, नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed