{"_id":"63ee4cfb0b6c57a4170eaa88","slug":"income-tax-department-s-investigation-at-7-locations-of-businessmen-sumit-agarwal-and-pradeep-mittal-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News : जेपी अग्रवाल से जुड़े कारोबारी सुमित अग्रवाल और प्रदीप मित्तल के 7 ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News : जेपी अग्रवाल से जुड़े कारोबारी सुमित अग्रवाल और प्रदीप मित्तल के 7 ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच
Thu, 16 Feb 2023 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 09:04 PM IST
सार
कटनी जिले के सुमित अग्रवाल और प्रदीप मित्तल के घर, ऑफिस समेत सात ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम जांच के लिए पहुंची है। इन ठिकानों पर लेन-देन से जुड़े कागजातों की जांच की गई।
विज्ञापन
कटनी के कारोबारी के सात ठिकानों पर आयकर टीम जांच कर रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करोड़ों की टैक्स चोरी में जांच का सामना कर रहे जेपी अग्रवाल के नजदीकी लोगों पर कार्रवाई होने लगी है। कटनी जिले के सुमित अग्रवाल और प्रदीप मित्तल के घर, ऑफिस समेत सात ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम जांच के लिए पहुंची है। इनकम टैक्स की टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे अचानक कटनी पहुंची और स्लीमानाबाद की खदान, ऑफिस, पीरबाबा स्थित बंगले समेत अन्य स्थानों में एक साथ दबिश दी। इन ठिकानों पर लेन-देन से जुड़े कागजातों की जांच की गई।
बताया जा रहा है कटनी में चल रही कार्रवाई का कनेक्शन जयपुर और उदयपुर जुड़ा है। चूंकि सुमित अग्रवाल, जेपी अग्रवाल के न सिर्फ भतीजे हैं बल्कि वो ओजस्वी मार्बल और पेसिफिक मार्बल समेत अन्य फर्मों में पार्टनर भी हैं। वहीं जेपी अग्रवाल द्वारा करोड़ों के टैक्स चोरी के बाद इनकम टैक्स की टीम उनसे जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दे रही है, इसी के तहत ये कार्रवाई भी देखी जा रही है। इस दौरान पेसिफिक आयरन के ऑफिस पहुंचने पर उन्हें उसके स्थान पर बालाजी मार्बल को ऑफिस मिला। जिसके बाद इनकम टैक्स की टीम प्रदीप मित्तल के बरगवां स्थित ऑफिस और झिंझरी के बंगले में जा पहुंची।
बता दें इनकम टैक्स की टीम लगातार लेन-देन से जुड़े कागजातों की जांच में जुटी है। इनकम टैक्स के अधिकारी ने बताया कि कटनी, जबलपुर, भोपाल इनकम टैक्स की टीम जयपुर और उदयपुर से आई टीम के नेतृत्व में काम कर रही है। इसमें करीब 40 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जो 7 ठिकानों पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो जांच पूरी होने के बाद विभाग करोड़ों का टैक्स जमा करवा सकता है।