फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Income Tax Department Raids In Katni Businessmen Suspected Of Tax Evasion Leading To Recovery Of 150 Crore

Income Tax Raid: कटनी के 'कुबेरों' के घर इनकम टैक्स का छापा, 150 करोड़ से ज्यादा की कैश सहित संपत्ति जब्त

Mon, 20 May 2024 10:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 20 May 2024 10:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आयकर विभाग द्वारा टैक्स चोरी के संदेह में कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई चल रही है। इसमें अब तक 150 करोड़ रुपये कैश सहित संपत्ति जब्त की गई है।

विज्ञापन
Income Tax Department Raids In Katni Businessmen Suspected Of Tax Evasion Leading To Recovery Of 150 Crore
इनकम टैक्स छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चार दिनों से चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई में अधिकारियों के हाथ मानो कुबेर का खजाना लगा है, जो करीब 150 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। इसमें नकदी, सोना-चांदी, शेयर मार्किट के दस्तावेज सहित कई बेनामी संपत्ति के कागजात जो देश सहित विदेशों में खरीदी गई है।

विज्ञापन


कटनी के बड़े कारोबारियों में शुमार अनिल केवलानी और मनीष गेई के घर, ऑफिस, मील, मॉल सहित अन्य ठिकानों में गुरुवार सुबह से जारी किया था। जहां इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित रायपुर के 100 से अधिक आईटी अधिकारियों की टीम करीब 50 लग्ज़री गाड़ियों में सवार होकर कटनी पहुंचे थे। जिन्होंने जांच दौरान विदेश में खरीदी गई अनेक संपत्ति, देश भर में शेयर मार्केट में किया गया इन्वेस्टमेंट के कई अहम दस्तावेजों को जब्त किया है। इसके साथ ही आयकर विभाग को दोनों व्यापारियों के ठिकानों से सोना-चांदी, हीरे के जेवरात सहित बड़ी मात्रा में नकदी भी मिली है, जो करीब 150 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है।
विज्ञापन


इनकम टैक्स की टीम लंबे वक्त से दोनों ही व्यापारियों पर नजर बनाए रखे हुए थी, जो मौका मिलते ही दोनों ही व्यापारियों के दर्जनों ठिकानों पर दबिश देते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कटनी में चल रही कार्रवाई का संबंध पंजाब के किसी बड़े संस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दोनों व्यापारियों का कारोबार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में फैला हुआ है। एक तरफ जहां अनिल केलवानी का कारोबार मैदा, दाल, राइस मिल सहित अन्य कारोबार है। तो मनीष गेई होटल, मॉल, दाल मील और भी कई बड़े कारोबार करते हैं, जिनके माधवनगर स्थित घर, ऑफिस और अन्य स्थानों पर जांच दौरान 150 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला है। बावजूद इसके पूरी कार्रवाई लगातार जारी है। जो करीब दो दिन और चलाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, आयकर विभाग की कार्रवाई से माधवनगर के अन्य बड़े कारोबारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed