{"_id":"618a6a594bfbc07db30f56b5","slug":"inauguration-union-minister-tomar-inaugurated-8-oxygen-plants-in-gwalior-chambal-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकार्पण: केंद्रीय मंत्री तोमर ने ग्वालियर-चंबल अंचल में 8 ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पित किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकार्पण: केंद्रीय मंत्री तोमर ने ग्वालियर-चंबल अंचल में 8 ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पित किए
Tue, 09 Nov 2021 06:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 09 Nov 2021 06:02 PM IST
सार
ढाई करोड़ रूपए लागत के ये ऑक्सीजन प्लांट ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों में स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : twitter.com/nstomar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य एवं नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में मंगलवार को ग्वालियर-चंबल अंचल के 8 ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। लगभग ढाई करोड़ रूपए लागत के ये ऑक्सीजन प्लांट ग्वालियर जिले में मोहना व हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरैना जिले में सबलगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र, भिंड में गोहद उप-स्वास्थ्य केंद्र, शिवपुरी में करेरा व पोहरी उप-स्वास्थ्य केंद्र, गुना जिले में चाचौड़ा उप-स्वास्थ्य केंद्र तथा अशोक नगर जिले के चंदेरी उप-स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित किए गए हैं।
इन आठ ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करते हुए तोमर ने कहा कि इससे पहले अंचल में बारह ऑक्सीजन प्लांट चालू किए जा चुके हैं। साथ ही, दो सीटी स्कैन मशीनें लगाई गई है। दस एंबुलेंस प्रदान की गई है। मुरैना में ब्लड सेप्रेटर मशीन लगाई गई है। कई बड़ी व पोर्टेबल एक्सरे मशीनें भी लगाई गई है। राज्य के अस्पतालों में 202 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स की स्थापना की जा रही है, जिनमें से 171 प्लांट्स क्रियाशील किए जा चुके है। इन क्रियाशील प्लांट्स से प्रतिदिन 187 मैट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा एवं आवश्यकता पड़ने पर 9345 रोगियों को 10 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन प्रदाय कर उपचारित किया जा सकेगा।
म.प्र. में पीएम केयर्स द्वारा 88, मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा 13 एवं अन्य विभिन्न माध्यमों जैसे स्वास्थ्य विभाग, सीएसआर एवं स्थानीय प्रयासों से शेष 101 प्लांट्स की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में 202 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स द्वारा प्रतिदिन कुल लगभग 230 मैट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन गैस का उत्पादन किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि वैक्सीन सुरक्षा कवच है, जिसे सभी पात्र लोग तुरंत लगवाएं। ये ऑक्सीजन प्लांट एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी, घरडा केमिकल्स कंपनी, कृषि रसायन कंपनी के सीएसआर फंड से स्थापित किए गए हैं, वहीं सबलगढ़ में पीएम केयर्स की हायता से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।