फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Sehore, a class 12 student hanged himself for deteriorating board exam paper.

12वीं के छात्र ने की खुदकुशी: सीहोर में अंग्रेजी विषय का पेपर बिगड़ने पर 17 वर्षीय किशोर ने लगाई फांसी

Sun, 20 Feb 2022 01:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 01:23 PM IST
सार

सीहोर जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने पेपर बिगड़ने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
In Sehore, a class 12 student hanged himself for deteriorating board exam paper.
सीहोर: पेपर बिगड़ने से परेशान 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में 12वीं कक्षा के छात्र ने पेपर बिगड़ने के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला जिले के स्टेशन रोड सुभाष नगर कालोनी का है। अजय गौर गंज के स्टार पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। 17 फरवरी को उसका अंग्रेजी विषय का पेपर था। पहला पेपर अच्छा ना जाने की वजह से परेशान छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।   
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अजय के पिता कमलेश गौर श्यामपुर तहसील के मोती नगर में कृषि कार्य करते हैं। पूरा परिवार गांव में ही रहता है। सुभाष नगर कालोनी में स्थित घर में अजय अकेले रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार को उसका अंग्रेजी विषय का पेपर बिगड़ गया, जिसके चलते वो काफी तनाव में था। शनिवार को उसका हिंदी विषय का पेपर था, जिसके लिए वो घर पर रहकर तैयारी कर रहा था। इसी दौरान शुक्रवार रात को उसने घर में लगे पंखे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने परिजनों को दी जानकारी
सुबह देर तक अजय के घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शंका हुई। पड़ोसियों ने अजय के नहीं जागने और घर में कुछ भी हलचल नहीं होने पर मोतीनगर गांव स्थित उसके परिजनों को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पहुंचे और कमरा खोला। अंदर पंखे पर अजय का शव लटका मिला। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बना कर मर्ग कायम किया। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed