फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Nimar, Digvijay told BJP an associate organization of ISI

MP News: निमाड़ में दिग्विजय फिर हुए हमलावर, अब बीजेपी को बताया आईएसआई का सहयोगी संगठन

Thu, 25 May 2023 04:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 May 2023 04:34 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह निमाड़ के खालवा के दौरे पर हैं। वे निमाड़ क्षेत्र में घूम-घूम कर कांग्रेस पार्टी और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडलों की बैठक के लिए यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
In Nimar, Digvijay told BJP an associate organization of ISI
निमाड़ के खालवा के दौरे पर दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के दौरे पर निकले कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह बुधवार को खंडवा पहुंचे। यहां उन्होंने एक विवादित बयान दिया। दिग्विजय ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने खुद ही प्रमाणित किया है कि बीजेपी उनके लिए काम करती है।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह निमाड़ के खालवा के दौरे पर हैं। वे निमाड़ क्षेत्र में घूम-घूम कर कांग्रेस पार्टी और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडलों की बैठक के लिए यहां पहुंचे हैं। वे रोजाना ही मंडलम सेक्टर की बैठकों में कार्यकर्ताओं संग हिस्सा ले रहे हैं और इसी दौरान केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पर हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन


निमाड़ के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों सरकार पर जमकर हमलावर हैं। दिग्विजय सिंह ने अबकी बार बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई में आपसी संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने खुद प्रमाणित किया है कि बीजेपी उनके लिए काम करती है। दिग्विजय ने उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने खुद प्रमाण दिए हैं। ध्रुव सक्सेना जो बीजेपी आईटी सेल का था वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था। वह आईएसआई से पैसा ले रहा था जासूसी करने के लिए। बजरंग दल का नेता बलराम सिंह और उसके साथ विश्व हिंदू परिषद के कई कार्यकर्ता पैसा लेकर गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई को भेज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि इन पर शिवराज सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की। क्यों उनके घर नहीं गिराए गए। क्यों उनकी जमानत होने दी। मैं यह प्रश्न उनसे पूछता हूं। यही प्रश्न सिंधिया ने भी उनसे पूछे थे, लेकिन अब वह उधर चले गए। बता दें की दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में बजरंग दल को भी गुंडों की जमात कहा था। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी नए संसद के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने पर आरोप लगाया कि उन्होंने आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया है। उनके तीखे तेवर दिन बा दिन बढ़ते जा रहे हैं।


हिन्दू या राष्ट्रभक्त संगठनों जरूर बोलते मिलेंगे दिग्विजय सिंह
इधर, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दिग्विजय सिंह के बजरंग दल को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। गृहमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह को बजरंग दल तो गुंडा नजर आएगा ही, पीएफआई तो कभी गुंडा नजर आएगी नहीं उनको। आतंकी संगठन सिमी, एचयूटी और जाकिर नाइक को लेकर भी गृह मंत्री ने दिग्विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें न तो सिमी गुंडा नजर आएगी, न एचयूटी गुंडा नजर आएगा। जाकिर नायक उन्हें शांति दूत लगेगा। ये सब लोग उन्हें सज्जन लगते होंगे। पीएफआई हो इस सब पर आपने उन्हें कभी बोलते देखा। वहीं बजरंग दल जैसे संगठनों को राष्ट्रभक्त संगठन बताते हुए गृहमंत्री ने कहा कि जहां भी हिन्दू या राष्ट्रभक्त संगठनों की बात आएगी वहां जरूर दिग्विजय सिंह बोलते मिलेंगे। कभी पीएफआई पर, सिमी पर या जाकिर नाईक पर बोलते नहीं मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed