{"_id":"5b1397144f1c1b13358b4bf6","slug":"in-mahakal-temple-devotees-will-not-buy-more-than-3-kg-of-laddu","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाल मंदिर में 3 किलो से ज्यादा लड्डू नहीं खरीद पाएंगे भक्त, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल मंदिर में 3 किलो से ज्यादा लड्डू नहीं खरीद पाएंगे भक्त, जानिए क्या है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 3 किलो से ज्यादा लड्डू खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। अब मंदिर में भक्त 3 किलो से ज्यादा लड्डू नहीं खरीद पाएंगे। जो लोग ज्यादा प्रसाद लेना चाहते हैं, उनके लिए मंदिर की प्रबंध समिति नई नीतियां बनाएगी।
विज्ञापन
हालांकि अभी लगाई गई रोक केवल मौखिक है, अभी तक किसी प्रकार का लिखित आदेश नहीं मिला है। दरअसल मंदिर की समिति को शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग मंदिर के प्रसाद को दूसरी जगहों पर ले जाकर बेच रहे हैं। मंदिर समित के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह ने इस मामले की जांच के निर्देश दिये थे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित है। महाभारत और कालिदास की रचनाओं में इस मंदिर का वर्णन मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि महाकाल के दर्शन से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।
विज्ञापन
