फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   in between development schemes of gov.t new data came, 25% residents are labourers in mp

मध्यप्रदेश: शिव'राज' का सच, 15 साल के शासनकाल में 25 फीसदी लोग बने मजदूर

Tue, 24 Apr 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 24 Apr 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
in between development schemes of gov.t new data came, 25% residents are labourers in mp

मध्यप्रदेश में विकास के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किसानों से लेकर छात्रों तक के लिए बहुत सी योजनाएं शुरू की है। प्रदेश के लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके इसके लिए आए दिन सरकार सर्वे भी करवाती है। इसी बीच एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है। श्रमिक कल्याण योजनाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक मीटिंग की गई जिसके बाद पता चला कि प्रदेश में तकरीबन 2 करोड़ लोग ऐसे हैं जो मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन


यह आंकड़ा 2011 की जनगणना के अनुसार बताया गया है। यानि प्रदेश की 25 फीसदी आबादी ऐसी है जो मजदूरी के काम में लगी हुई है। सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बीच ये संख्या हैरान करने वाली है। बता दें कि राज्य में सबसे ज्यादा कृषि पर आश्रित लोग हैं। यहां असंगठित क्षेत्र के तहत करीब 1.85 करोड़ मजदूर खुद को श्रमिकों की श्रेणी में पंजीकृत है।
विज्ञापन


इस पर मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री बालकृष्ण पाटीदार का कहना है कि सरकार लिस्ट को अपडेट करवाएगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास 2.50 एकड़ से कम भूमि है उन्हें भी मजदूरों की श्रेणी में रखा गया है। वहीं जो लोग इनकम टैक्स भर रहे हैं या पेंशन ले रहे हैं उनकी भी लिस्ट दोबारा जांच के बाद जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मजदूरों की संख्या में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घोटाले के लिए नींव तैयार कर रही सरकार

in between development schemes of gov.t new data came, 25% residents are labourers in mp

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ज्यादा फंड जुटाने के लिए नींव तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि 1 मई को मजदूर दिवस के दिन वह देखेंगे कि वह वहां 2 करोड़ मजदूरों को एकत्रित कर पाते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यह एक घोटाला है जिसमें मजदरों के नाम पर फंड और फायदे लिए जा रहे हैं। 

बता दें कि राज्य सरकार एक प्रोग्राम चला रही है जिसके तहत मजदूरों को घर, बैटरी से चलने वाली गाड़ी और रिक्शे के लिए सब्सिडी, उनके बच्चों के लिए शिक्षा और गर्भवती पत्नी के लिए वित्तिय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। हालांकि ज्यादातर मजदूरों का कहना है कि वह ऐसी किसी योजना के बारे में नहीं जानते और उन्हें नहीं पता है कि उनके फायदे कैसे लिए जाएं।

भोपाल में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले पंकज का कहना है कि वह अपने परिवार के 6 लोगों का पेट पालने के लिए दिन का 300 रुपये कमाता है। वहीं एक अन्य मजदूर इंदर का कहना है कि वह भी अपने परिवार के 4 लोगों का भरण पोषण करने के लिए दिन का 300 रुपये कमाता है। साथ ही इन दोनों को भी सरकार की किसी योजना के बारे में नहीं पता। इसके साथ ही पंकज ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कब और कैसे उन्हें मजदूर की श्रेणी में पंजीकृत किया गया। वहीं इंदर ने कहा कि वह पिछले 10 साल से मजदूरी कर रहा है और उसके पास राशन कार्ड तक नहीं है तो कैसे उसे इस श्रेणी में पंजीकृत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed