{"_id":"634a779e36a0cf4eb17178e4","slug":"illegal-encroachment-of-accused-of-murder-was-brought-down-by-police-in-damoh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Damoh: हत्यारे के घर पर चला 'मामा' का बुलडोजर, प्रशासन ने 10 एकड़ पर अवैध अतिक्रमण को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: हत्यारे के घर पर चला 'मामा' का बुलडोजर, प्रशासन ने 10 एकड़ पर अवैध अतिक्रमण को ढहाया
Sat, 15 Oct 2022 02:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:34 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मडियादो थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में अब मडियादो थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया।
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण को ढहाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के मडियादो थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में युवक की हत्या के बाद पुलिस ने दो संदेही आरोपी रूपा वंजारा और भूरा बंजारा को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी गई थी। वहीं संदेहियों को पकड़ने के 24 घंटे बाद ही एक संदेही का अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर उस पर जेसीबी चलाई गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी भूरा बंजारा ने लखनपुरा में ही वन विभाग के पीएफ 364 रमना बीट में 10 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमित कर लिया था। चारो ओर से पत्थर की खखरी उठा ली थी। मौके पर पहुंचे हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, एएसआई विनोद करोलिया, प्रधान आरक्षक राजेश मिश्रा और आरक्षक दीपेंद्र सहित वन परिक्षेत्र हटा से सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जेपी दुबे, बीटगार्ड यशवंत पांडेय, अरमान और हरीश सहित अन्य वनकर्मियो ने जेसीबी से खखरी तुड़वा दिया। इस अतिक्रमण के अलावा अन्य अतिक्रमण को भी पुलिस और वन विभाग ने चिन्हित किया है।
विज्ञापन
हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, हत्याकांड से जुड़े आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। रमना बीट में आरोपी ने 10 एकड़ से अधिक वन भूमि पर कब्जा किया था, जिसे तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
यह है मामला...
मडियादो थाना क्षेत्र के लखनपुरा निवासी प्रभु राजपाली पिता सूरज राजपाली की गुरुवार रात पत्थर पटककर हत्या कर दी गई थी, जिसका शव ग्रामीणों को शुकवार सुबह गांव के पास सिद्द बाबा स्थल पर मिला था। पुलिस द्वारा इस मामले में दो संदेहियों को पकड़ा गया था, जिनसे पूछताछ की गई थी। इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो गया कि दोनों संदेहियों ने घटना को अंजाम दिया है।
