{"_id":"5c31f0a2bdec22569c67c614","slug":"if-make-ruckus-in-madhya-pradesh-assembly-legislators-allowance-will-be-deducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा में हंगामा करने पर विधायकों का कटेगा वेतन, कमलनाथ ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा में हंगामा करने पर विधायकों का कटेगा वेतन, कमलनाथ ने की तैयारी
Sun, 06 Jan 2019 05:42 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 06 Jan 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा रही है। अपने वचन पत्र में कांग्रेस ने वादा किया था कि वो सदन में होने वाले हंगामे को रोकेगी। इसी को लेकर कमलनाथ सरकार प्रस्ताव ला रही है। अगर कोई विधायक विधानसभा में हंगामा करता है तो उसके लिए उनका वेतन-भत्ता काटा जाएगा। कांग्रेस ने विधानसभा में होने वाले हंगामे को रोकने के लिए विधायकों का वेतन-भत्ता काटने पर मन बनाया है।
विज्ञापन
राज्य के संसदीय कार्यमंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है कि विधानसभा चर्चा और सहमति से चलेगी न कि हंगामे से। हंगामे के लिए सड़क है। लिहाजा विधानसभा में हंगामा न हो इसके लिए हंगामा करने वाले विधायकों के वेतन-भत्तों को काटा जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव लाया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पूर्व विधानसभाध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा का कहना है कि पूर्व विधानसभा में भी हंगामा रोकने के लिए प्रस्ताव लाया जाने वाला था। सदन हमेशा आपसी सहमति से चलते हैं, सरकार के रुतबे से नहीं। जो भी व्यवस्था होगी वह सहमति के आधार पर होगी, सरकार मनमानी करेगी तो विपक्ष उसका विरोध करेगा।
विज्ञापन
