फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ICC President Election: Digvijay Singh to file nomination tomorrow, Kamal Nath's supporter said Rahul took cha

AICC President Election: दिग्विजय का प्रस्तावक बनने MLA दिल्ली रवाना, कमलनाथ समर्थक बोले- राहुल संभालें कमान

Thu, 29 Sep 2022 10:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Sep 2022 10:18 PM IST
सार

सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है। पार्टी जिस विषम परिस्थितियों में है, उसमें राहुल गांधी ही पार्टी के तारणहार साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
ICC President Election: Digvijay Singh to file nomination tomorrow, Kamal Nath's supporter said Rahul took cha
सज्जन सिंह वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। गुरुवार को कमलनाथ ने नामांकन फॉर्म ले लिया। इस बीच मध्य प्रदेश से ही उनके नाम को लेकर नेता एक राय नहीं दिख रहे है। कमलनाथ के समर्थक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान दिया है। सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है। पार्टी जिस विषम परिस्थितियों में है, उसमें राहुल गांधी ही पार्टी के तारणहार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


सज्जन वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल गांधी में यह क्षमता है कि वह देश की सबसे पुरानी पार्टी का नेतृत्व कर सकें। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी को ही नेतृत्व दिए जाने के समर्थन में है। दिग्विजय सिंह के नामांकन लेने पर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस में हर घंटे परिस्थितियां बदली रही हैं। नामांकन दाखिल करने की तारीख 30 सितंबर है। उन्होंने कहा कि आखिरी समय तक परिस्थतियां बदलेंगी। इसका अभी से आकलन नहीं किया जा सकता। दिग्विजय सिंह की नेतृत्व क्षमता का आकलन सिर्फ कांग्रेस पार्टी का आलाकमान ही कर सकता है। पार्टी का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है।  उधर दिग्विजय सिंह का प्रस्तावक बनने के लिए प्रदेश से कई विधायक भी दिल्ली पहुंचने लगे हैं। दिग्विजय के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कांतिलाल भूरिया समेत कुछ विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें दिग्विजय सिंह शुक्रवार को 11 बजे नामांकन करेंगे। मध्य प्रदेश से 12 विधायक प्रस्तावक बनेंगे। इनमें विधायक हिना कांवरे, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, लाखन सिंह यादव, आलोक चतुर्वेदी, आरिफ मसूद, कांतिलाल भूरिया, रामलाल मलवीय, सुरेंद्र सिंह बघेल, विपिन वानखेड़े, कमलेश्वर पटेल और डॉ. गोविंद सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed