मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्ट IAS दंपत्ति बर्खास्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश्ा के निलंबित आईएएस अफसर अरविंद जोशी एवं टीनू जोशी को बर्खास्त कर दिया है।
इस मामले में दंपत्ति फरवरी 2010 से ही सस्पेंड थे। 2010 में इनकम टैक्स विभाग ने उनके घर पर छापा मारा था। इस छापे में उनके घर पर 3 करोड़ रुपए कैश और 350 करोड़ रुपए की गैरकानूनी संपत्ति जब्त की गई थी।
छापे के अगले ही दिन बर्खास्त
इस छापे के अगले ही दिन 5 फरवरी को राज्य सरकार ने आईएएस अफसर अरविंद जोशी (1979 बैच) और टीनू जोशी (1979 बैच) को निलंबित कर दिया था।
सरकार ने इसी साल जनवरी में केंद्र को दोनों अफसरों को बर्खास्त करने की सिफारिश भेजी थी। लेकिन डीओपीटी ने दोनों अफसरों के बयान दर्ज न होने के कारण प्रस्ताव को वापस सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को भिजवा दिया था।
बाद में राज्य सरकार ने दोनों अफसरों के बयान एक हजार पेज में दर्ज किए थे, जिसमें उन्होंने लोकायुक्त द्वारा की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे। मार्च के महीने में राज्य सरकार की सिफारिश को केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) ने संघ लोक सेवा आयोग को परीक्षण के लिए भेजा था। यूपीएससी ने भी दोनों अफसरों की बर्खास्तगी पर अपनी मुहर लगा थी।
