फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband-wife and mother drank poisonous substance in Nandra of Khargone

Khargone: नांद्रा में पति-पत्नी और मां ने पिया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में मां-बेटे इंदौर रेफर, जानें मामला

Sat, 11 Mar 2023 09:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Mar 2023 09:37 PM IST
सार

खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र में मायके जाने से रोकने पर बहू ने गुस्से में आकर फिनाइल पी लिया। इसके बाद सास ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। बेटे को पता चलने पर उसने भी नींद की गोलियां खा लीं। इसके बाद तीनों को खरगोन जिला हॉस्पिटल ले जाया गया।

विज्ञापन
Husband-wife and mother drank poisonous substance in Nandra of Khargone
मंडलेश्वर थाना, खरगोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिला महेश्वर तहसील के ग्राम नांद्रा में सुबह नौ से 10 के बीच दो महिलाओं और एक पुरुष ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। एक महिला ने टॉयलेट साफ करने की हारपिक की बॉटल गटक ली। वहीं, दूसरी महिला ने घर में पोछा लगाने में इस्तेमाल होने वाली फिनाइल की बॉटल पी ली और पुरुष ने नींद की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाही।

विज्ञापन


मायके जाने से रोकने पर बहू ने पिया फिनाइल
सूत्रों के अनुसार, इस परिवार में आपसी विवाद के चलते हैं। परिवार की बहू निकिता पति अंतिम ने होली पर्व के चलते अपने मायके जाने की जिद की। इस बारे में परिवार वालों ने बताया कि मेरे भाई के बेटे के लड़के का इलाज धामनोद हॉस्पिटल में चल रहा है, उसे निमोनिया की बीमारी है। निकिता की सास ने कहा कि पोते का इलाज अभी पूरा नहीं हुआ है। इस कारण बहु को रोक लिया।

विज्ञापन

Husband-wife and mother drank poisonous substance in Nandra of Khargone
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि मायके जाने से रोके जाने पर बहू ने गुस्से में आकर फिनाइल पी लिया। बहू को इस हालत में देखकर सास ने भी हारपिक की बोतल गटक ली। जब बेटे को इस बात का पता चला तो उसने भी नींद की गोलियां खा लीं। इसके बाद तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडलेश्वर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को खरगोन जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, नाजुक हालत होने की वजह से सुनीता उर्फ काली रंसोरे और पुत्र अंतिम रंसोरे को इंदौर रेफर किया गया है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी
मंडलेश्वर थाना प्रभारी गोपाल निगवाल ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल जहरीला पदार्थ पीने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते बेटा, बहू और सास ने जहरीला पदार्थ पिया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मंडलेश्वर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से जिला अस्पताल खरगोन के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed