फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband suffering from stomach ache in Chhindwara hanged himself, wife dies of shock

Chhindwara: पति की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, युवक ने फांसी लगाकर जान दी, सदमे से महिला की मौत

Fri, 02 Sep 2022 08:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 08:31 AM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के मऊ में एक युवक ने पेट दर्द की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Husband suffering from stomach ache in Chhindwara hanged himself, wife dies of shock
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना अंतर्गत ग्राम मऊ में गुरुवार को एक शख्त से पेट दर्द से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पति की मौत का सदमा उसकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पीएम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मऊ में रहने वाला राजू दहेजवार (43) पेशे से किसान था। बीते कई दिनों से वह पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था। गुरुवार को अपनी बीमारी से तंग आकर राजू ने खेत में बने मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, उसकी पत्नी संगीता दहेजवार (38) का शव भी उसी घर में मिला। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का कहना है कि राजू लंबे समय से पेट दर्द की बीमारी से परेशानी था, उसका नागपुर में इलाज भी जारी था लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों मौतों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस महिला की मौत का कारण पति की मौत का सदमा माना जा रहा है लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed