फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   husband dug well in house to resolve wife water problem

पत्नी की पानी की दिक्कत दूर करने के लिए पति ने 15 दिन में घर में ही खोद डाला कुआं

Thu, 14 Jan 2021 04:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गुना।
एजेंसी, गुना। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 14 Jan 2021 04:07 AM IST
विज्ञापन
husband dug well in house to resolve wife water problem
कुआं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala bureau

मध्य प्रदेश के गुना जिले के भानपुरा बावा गांव के भरत सिंह से अपनी पत्नी की दिक्कत देखी नहीं गई और उन्होंने 15 दिन में घर में ही कुआं खोद डाला। जिला प्रशासन ने पत्नी के प्रति पति की चिंता की सराहना की और कुछ सरकारी योजनाओं को लाभ उन्हें देने का फैसला लिया।  

विज्ञापन


46 वर्षीय भरत मजदूर है। उसकी पत्नी रोजाना करीब आधा किलोमीटर दूर से एक हैंडपंप से पानी लाती थी ताकि परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें। एक दिन हैंडपंप खराब होने के चलते घर में पानी नहीं आया। दुखी होकर लौटी पत्नी ने इसकी शिकायत उससे की।
विज्ञापन


भरत ने बताया कि उसने पत्नी से कहा कि वह उसके लिए घर में ही कुआं खोदेगा। इस विचार पर पत्नी खूब हंसी। इसके बाद उसने इसे चुनौती के रूप में लिया और सभी को आश्चर्यचकित करते हुए मात्र 15 दिन में 31 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा कुआं खोद डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कुएं से न केवल बुजुर्ग मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों की दैनिक जरूरतें पूरी होती हैं बल्कि छोटे खेत की सिंचाई भी हो जाती है। झोपड़ी में रहने वाले भरत ने कहा कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और बीपीएल श्रेणी में आते हैं। कई कोशिशों के बाद भी उन्हें राशन कार्ड नहीं मिला।


गुना के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत उनकी मदद करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed