{"_id":"61632d2f8ebc3e6247462508","slug":"husband-brutally-beats-his-wife-and-then-kills-her-by-feeding-her-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा फिर जहर खिला कर मार दिया, हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा फिर जहर खिला कर मार दिया, हत्या का मामला दर्ज
Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:51 PM IST
सार
युवक ने अपनी पत्नी मनोरमा को पहले बेल्ट और डंडे से पीटा। वो बचने की गुहार लगाती रही लेकिन वह नहीं रुका और उसको जहर खाने को मजबूर किया और फिर बाद में उसने पत्नी को खुद ही जहर खिला कर मार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : IStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस धरती पर इंसान के रूप में दानव भी रहते हैं, यह बात मध्यप्रदेश के युवक ने शनिवार को सिद्ध कर दिया। युवक ने पहले अपनी पत्नी को बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीटा फिर उसको जहर खिला कर मार दिया। मामला देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम गोलागुठान का है जहां मानवीयता की सारी हदें पार हुईं।
विज्ञापन
आरोपी का नाम सुरेश जाट और उसकी पत्नी का नाम मनोरमा है, जिसकी पीट-पीटकर निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश लेकिन पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुरेश, मनोरमा से आए दिन झगड़ा करता था और वह गुस्से में आकर अपनी पत्नी को मारता था। उसने शनिवार को भी ऐसा ही किया, मनोरमा को पहले बेल्ट और डंडे से पीटा। वो बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन वह नहीं रुका, और उसको जहर खाने को मजबूर किया और फिर उसने पत्नी को खुद ही जहर खिला कर मार दिया।
विज्ञापन
घरवालों को किया गुमराह, पुलिस को नहीं कर पाया
घरवालों को गुमराह करने के लिए उसने कहा कि मनोरमा ने खुद जहर खा लिया है। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने शव की छानबीन की और शरीर पर चोट के निशान देख समझ गई कि मामला हत्या का है। इसके बाद सुरेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कुबूल कर लिया।
इतना मारा कि शरीर पड़ गया नीला
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सुरेश सनकी दिमाग का है, वह बिना किसी कारण के पत्नी से झगड़ा करता और उसे मारता। शनिवार को भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था, इसके बाद उसने पत्नी की खूब पिटाई की। पुलिस के मुताबिक पत्नी को उसने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। जगह-जगह चोट के निशान थे। जानकारी के मुताबिक पहले भी उसने पत्नी मनोरमा को मारने की कोशिश की थी।
