फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband beating wife for stop him to extramarital affair in indore

प्रेमिका से संबंध रखने से रोका तो पति ने की सारी हदें पार, पत्नी बोली- दरिंदा है वो, छोड़ना मत

Mon, 13 May 2019 11:02 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 May 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
Husband beating wife for stop him to extramarital affair in indore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रेमिका से संबंध रखने से रोकने पर पति ने पत्नी को दर्दनाक सजा दी। पत्नी ने पति को किसी दूसरी महिला से संबंध रखने से मना किया तो पहले उसने पत्नी को खूब पीटा बाद में बेल्ट का बक्कल (लोहे का टुकड़ा) प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। इसके अलावा आरोपी ने पत्नी को शराब भी पिलाई। पत्नी रातभर दर्द से कराहती रही। अगले दिन पति ने महिला को फिर फीटा। शर्म की वजह से महिला ने किसी को नहीं बताया।

विज्ञापन


दरअसल ये मामला एक साल पहले का है। महिला को इंफेक्शन होने के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद इसका खुलासा हुआ। चंदन नगर थाने में  महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के पति प्रकाश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और महिला को एमवायएच में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एसआई एनके चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के पास से काफी दुर्गंध आ रही थी। उसका पेट भी फूला हुआ था। वह रो रही थी। उसका ऑपरेशन होने के बाद पता चलेगा कि उसके प्राइवेट पार्ट में क्या डाला गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि हम आदिवासी वर्ग से हैं। मेरा पति किसी महिला के संपर्क में आया। मैंने संबंध रखने से मना किया तो पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में उसके बेल्ट का बक्कल टूट गया जिसे उसने मेरे प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। मैं दर्द से चीखती रही, लेकिन वह नहीं माना। मैंने उस टुकड़े को निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन निकल नहीं पाया। उसने मुझे शराब पिलाई और भाग गया। अगले दिन भी मैं दर्द से तड़पती रही। शर्म के कारण यह बात मैं किसी को नहीं बता पाई। कुछ दिन से मेरे पेट में दर्द रहने लगा। इससे मैं परेशान हो गई। मुझे लग रहा है कि मैं नहीं बच पाऊंगी। मेरे पति को मत छोड़ना, वह दरिंदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed