{"_id":"5bae2269867a557eb341557b","slug":"hundreds-of-congressmen-arrested-who-were-going-to-show-black-flags-to-chief-minister-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री शिवराज को काले झंडे दिखाने पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री शिवराज को काले झंडे दिखाने पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया में पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज को काले झंडे दिखाने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। घटना के बाद सुरक्षा बल बढ़ा दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में चुनावी साल में एससी-एसटी का मुद्दा गरमाया हुआ है। सरकार की लाख कोशिशों की बावजूद एससी-एसटी का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब भी जगह-जगह नेताओं और मंत्रियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज सपाक्स एवं करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आलोट बंद का ऐलान किया था। जिसके चलते आलोट में धारा 144 लागू करदी गई। विरोध के चलते सपाक्स और करणी सेना के कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। वहीं उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत और प्रकाश जावड़ेकर को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
