फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrific road accident in Chhatarpur: Car rammed into tractor trolley, one magistrate killed, one seriously injured

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार, एक मजिस्ट्रेट की मौत एक अन्य गंभीर, सीएम ने जताया शोक

Sun, 03 Apr 2022 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 10:01 AM IST
सार

छतरपुर में एक सड़क हादसे में बड़ा मलहरा मजिस्ट्रेट ऋषि तिवारी की मौत हो गई, जबकि मजिस्ट्रेट आशीष कुमार और कार चालक गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Horrific road accident in Chhatarpur: Car rammed into tractor trolley, one magistrate killed, one seriously injured
छतरपुर में भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में मजिस्ट्रेट की कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, हादसे में बड़ा मलहरा मजिस्ट्रेट की मौत हो गई, वहीं, एक अन्य मजिस्ट्रेट और कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा मलहरा मजिस्ट्रेट के निधन पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन


विज्ञापन


मजिस्ट्रेट की कार चालक शैलेंद्र सिंह दिनकर ने बताया कि वह कार से दो मजिस्ट्रेट को लेकर शाम 6:15 बजे  बड़ा मलहरा से छतरपुर के लिए रवाना हुए थे। कार में मजिस्ट्रेट ऋषि तिवारी, आशीष कुमार माथोरिया व ड्राइवर शैलेन्द्र सिंह दिनकर सवार थे। जैसे ही कार कानपुर सागर नेशनल हाईवे पर मातगुंवा के पास पहुंची तो सड़क पर सामने से आ रहे ट्रक की रौशनी में आंखें चकाचौंध हो गई और अंधेरे में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मजिस्ट्रेट ऋषि तिवारी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट आशीष कुमार गंभीर घायल हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रैफर किया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही जिला अस्पताल में जिला न्यायालय के मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारियों का जमावड़ा हो गया। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा समेत कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी शशांक जैन का कहना है कि दोनों गभीर घायल को झांसी रैफर किया गया है। जबकि एक मजिस्ट्रेट की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed