फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   honour killing in madhya pradesh Minor brother killed sister for inter caste marriage in Indore

इंदौर: झूठी शान के नाम पर नाबालिग भाई ने नवविवाहित बहन की हत्या की

Sat, 22 Jun 2019 09:44 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
honour killing in madhya pradesh Minor brother killed sister for inter caste marriage in Indore
सांकेतिक तस्वीर
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में झूठी शान के नाम पर 21 वर्षीय नवविवाहिता की उसके नाबालिग भाई ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) रामकुमार राय ने बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर रावद गांव में बुलबुल (21) को उसके 17 वर्षीय भाई ने गोली मार दी। 
विज्ञापन

 


उन्होंने बताया कि अपने भाई के हमले में बुरी तरह घायल नवविवाहिता को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राय ने बताया कि बुलबुल ने अपने समुदाय से अलग जाति के कुलदीप से करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इस शादी से बुलबुल के परिजन नाराज थे और वे युवती के इस कदम को अपनी शान के खिलाफ मान रहे थे। 

उन्होंने कहा, "बुलबुल और कुलदीप रावद गांव के ही रहने वाले थे। लेकिन नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद गांव से बाहर रहने चला गया था। यह जोड़ा शादी के बाद शनिवार को ही गांव लौटा था।" 


एसडीओपी ने बताया कि बुलबुल के नाबालिग भाई को नवविवाहित बहन के गांव लौटने की खबर मिली, तो वह कथित रूप से गुस्से में आग-बबूला होकर उसके घर पहुंचा और उसके सिर में गोली मार दी। 

उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी खुद ही बेटमा थाने पहुंच गया। उससे पूछताछ के साथ मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed