फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hoardings seen requesting Sonia Gandhi to make Jyotiraditya Scindia as MP Congress chief

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जारी विवाद, सिंधिया के समर्थन में लगे पोस्टर

Mon, 02 Sep 2019 11:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Sep 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Hoardings seen requesting Sonia Gandhi to make Jyotiraditya Scindia as MP Congress chief
ग्वालियर में लगे ज्योतिरादित्य सिंधिया के होर्डिंग्स - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंधिया समर्थक लगातार शीर्ष नेतृत्व पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने का दबाव डाल रहे हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर सिंधिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच ग्वालियर में सिंधिया के होर्डिंग्स लगे हैं। जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन्हें मध्यप्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन


वहीं बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने किसी करीबी को इस पद की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। वर्तमान में कमलनाथ के पास प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार है। वह कई मुद्दों पर सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। शीर्ष नेतृत्व कोशिश कर रहा है कि सभी की सहमति से किसी एक का नाम फाइनल किया जाए लेकिन इन कोशिशों का कोई नतीजा नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

 

इसी बीच शनिवार को  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी युवा के हाथों में प्रदेश की कमान दी जानी चाहिए। उन्होंने खुद को अध्यक्ष पद की दौड़ से भी अलग कर लिया है। सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष 25-26 साल के किसी युवा को बनाया जाना चाहिए। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए उनसे जब पूछा गया कि प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष कैसा होना चाहिए तो उन्होंने कहा कि आपने हांगकांग के बारे में तो सुना ही होगा, वहां 22 और 26 साल के लड़के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। अब आप बताओ किसे होना चाहिए।


राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिस दिन सोनियाजी तय कर लेंगी उस दिन नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। अभी यह पद खाली नहीं है। कमलनाथ इसके अध्यक्ष हैं। उनके साथ मौजूद सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से जब नए अध्यक्ष को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे कहने से क्या कोई किसी को अध्यक्ष बनाएगा। कांग्रेस में लोकतंत्र जिंदा है और हर शख्स को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस में कोई गुलाम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed