फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Higher Education Minister Mohan Yadav inaugurated additional building in PG College in Rajgarh

MP News: 'मामा' के मंत्री ने कहा- नई शिक्षा नीति के तहत अब बाप-बेटे और दादा-पोते को भी एडमिशन मिल सकेगा

Wed, 30 Nov 2022 05:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 05:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री ने राजगढ़ कॉलेज भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, नई शिक्षा नीति के तहत बाप-बेटा और दादा-पोते को एक साथ एडमिशन मिल सकता है।

विज्ञापन
Higher Education Minister Mohan Yadav inaugurated additional building in PG College in Rajgarh
उच्च शिक्षा मंत्री, मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले में सात करोड़ की लागत से तैयार हुआ पीजी कॉलेज का अतिरिक्त भवन लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने किया। मंच से संबोधित करते हुए कहा, नई शिक्षा नीति में सारी बाधाएं टूट गईं, बाप-बेटे और दादा-पोते सभी को एडमिशन चाहिए तो मिल सकता है। वह जमाना गया जब 25 साल की उम्र में एडमिशन होता था।

विज्ञापन


मंत्री मोहन यादव ने कहा, अब ज्ञान अर्जन में कोई बाधा नहीं होना चाहिए, जो कोई कॉलेज- स्कूल सालों पहले छोड़ दिया हो, सरपंच-किसान और व्यापारी बन गया। यहां से अन्य जगह रहने चला गया, उसको पढ़ना है तो राजा भोज विश्वविद्यालय के माध्यम से वह पढ़ाई वापस जारी कर सकेगा। साइंस पढ़ते-पढ़ते किसी को संगीत सीखना हो, किसी को आर्ट में कोई सब्जेक्ट लेना हो, यहां सारे सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई कर सकता है। डॉक्टर बनते-बनते उसको लगता है, हिस्ट्री का पेपर लेना है, यहां ले सकता है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा, एनसीसी-एनएसएस खेल इन सब की गुंजाइश अब पाठ्यक्रम में आ गई। यह एक्टिविटी पहले गतिविधियों के नाम से जानी जाती थी। दुर्भाग्य से पहले बाकी शिक्षकों की श्रेणी से इन शिक्षकों को छोटा माना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed