{"_id":"db387b862d86973745c17d90abb0b91d","slug":"heroin-seized-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका जा रही पांच करोड़ की हेरोइन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका जा रही पांच करोड़ की हेरोइन जब्त
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी के उज्जैन में सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने पांच करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। इस मामले में एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए चेन्नई निवासी इस शख्स का श्रीलंका से भी कनेक्शन है। इसके पास से दो किलो 75 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
रबीक सुलेमान नाम के इस शख्स को नाना खेड़ा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से तस्करी होने की सूचना मिली थी।
अधिकारियों ने बताया कि ये हेरोइन उसने उज्जैन के किसी गांव से खरीदी थी और इसे लेकर रबीक श्रीलंका जाने वाला था।
पुलिस ने रबीक को 28 जनवरी तक रिमांड पर ले लिया है. पुलिस जानना चाहती है कि उज्जैन में कहां और किससे रबीक के तार जुड़े हैं।
