फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heavy rain in Madhya Pradesh, alert in 21 districts

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 21 जिलों में अलर्ट जारी

Tue, 21 Aug 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 21 Aug 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Madhya Pradesh, alert in 21 districts

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन ने 21 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में आलीराजपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, खरगोन, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, राजगढ़, गुना और शिवपुरी में तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है। इन सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि राजगढ़ में भारी बारिश से जिला मुख्यालय का संपर्क अन्य इलाकों से टूट गया है। सभी सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। मालवा-निमाड़ में भी बारिश जारी है। भोपाल में मकान की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


शहर के धोबीघाट इलाके में देर रात हुई भारी बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। घटना में एक महिला और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई और पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम शुमाइला(मां) और दो बेटियां तंजीम और अरीबा बताए जा रहे हैं। भोपाल कलेक्टर सुदाम खाड़े ने 4-4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में देर रात हुई बारिश से निलचे इलाकों में पानी भर गया। अवधपुरी राधाकुंज, टैगौर नगर के सभी घरों में पानी भर गया है। अवधपुरी राधाकुंज के नाले पर अतिक्रमण होने से सड़क ही बह गई। अचानक पानी का बहाव आया और घरों में पानी घुस गया, रहवासी यहां पूरी रात परेशान होते रहे। कई इलाकों 4-4 फीट तक पानी भर गया है।

Heavy rain in Madhya Pradesh, alert in 21 districts

सावन के आखिरी सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 17 शहरों को तर कर दिया। राजधानी में रात 11:30 बजे तक चार इंच से ज्यादा बारिश हो गई थी। भोपाल में सुबह से शुरू हुआ पानी बरसने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। रात 2:30 बजे फायर कंट्रोल रूम में अलग-अलग कॉलोनियों से जलभराव की शिकायतें मिलनी शुरू हो गईं। ई-7 अरेरा कॉलोनी, त्रिलंगा, कोलार रोड, शाहपुरा, राजीव नगर, अशोका गार्डन, होशंगाबाद रोड के स्नेह नगर, रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाकों के कई घरों में देर रात पानी भर गया। इन इलाकों में सड़कें पूरी तरह डूब चुकी थीं। हालांकि कहीं से जान-माल की हानि के समाचार नहीं है।
अरेरा कॉलोनी, कोलार रोड, शाहपुरा समेत कई कॉलोनियों में पानी भरा
बड़ा तालाब अब भी 9 फीट खाली

दो दिन से सक्रिय हुए मानसून के चलते दिक्कतें

प्रदेश के 18 में से 17 बड़े डैम अब तक पूरे नहीं भरे
जबलपुर का बरगी डैम पूरा भरने के लिए .56 मीटर पानी शेष
2 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
14 जिलों में सामान्य से कम... भोपाल, सागर, देवास, अनूपपुर, बालाघाट, सतना, हरदा, धार, बैतूल, अालीराजपुर, अशोकनगर, छतरपुर, सिवनी और डिंडोरी।

बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद

भोपाल के बड़े तालाब का जलस्तर सोमवार शाम तक 1657.75 फीट पर थमा हुआ था। भोपाल के बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया सीहोर में ज्यादा बारिश नहीं होने से लेवल नहीं बढ़ सका। यह फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट से अभी 9 फीट कम है। हालांकि मंगलवार अलसुबह तक हुई बारिश से तालाब के जलस्तर में इजाफा होने की संभावना है।

सबसे कम बारिश

अालीराजपुर में 16.64 इंच
भिंड और नीमच में सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा पानी बरसा है।
(जलस्तर मीटर में )

Heavy rain in Madhya Pradesh, alert in 21 districts

रायसेन जिले में लंबे समय से थमा बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। सोमवार सुबह सात बजे आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। शाम को फिर से 25 मिनट तक बारिश हुई है। इसके बाद रात 8 बजे से 11 के बीज तीन घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर के सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया।

शहर के निचली इलाकों तालाब मोहल्ला, अर्जुन नगर, नबाबपुर, नरापुरा स्थित घरों में पानी घुस गया। जिससे वहां के लोग काफी परेशान हैं। परेशान लोग नगर पालिका कार्यालय में फोन लगाते रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक वहां कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। सड़कों पर घुटने भर पानी भर गया है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार रात तक करीब 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में अब तक करीब 79.23 सेमी औसत बारिश हो चुकी है। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे अचानक काली घटाएं छा गई। काली घटाएं छाने से सुबह अंधेरा छा गया। देखते ही देखते सुबह सात बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर आधे घंटे तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed