फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heart-winning partition in Betul: After the death of the brother, he shared the responsibility of his children, promised to take care of his children

बैतूल में दिल जीतने वाला बंटवारा: भाई की मौत के बाद उसकी संतानों की जिम्मेदारी बांट ली, अपनी संतान जैसी परवरिश करने का किया वादा

Fri, 21 Jan 2022 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 04:08 PM IST
सार

बैतूल जिले के ग्राम खैरा में एक मिसाल देने वाला बंटवारा हुआ है। दरअसल आदिवासी किसान की मौत के बाद उसकी संतानों के परवरिश की जिम्मेदारी उसी के तीन भाइयों ने ली है। तीनों भाइयों द्वारा जिम्मेदारी का बंटवारा चर्चा का विषय बन गया है।
 

विज्ञापन
Heart-winning partition in Betul: After the death of the brother, he shared the responsibility of his children, promised to take care of his children
Betul: इन तीनों बच्चों की जिम्मेदारी का बंटवारा हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैतूल जिले के ग्राम खैरा में एक मिसाल देने वाला बंटवारा हुआ है। दरअसल आदिवासी किसान की मौत के बाद उसकी संतानों के परवरिश की जिम्मेदारी उसी के तीन भाइयों ने ली है। तीनों भाइयों द्वारा जिम्मेदारी का बंटवारा चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उन्होंने भरी पंचायत में माना कि अब ये हमारे बच्चे हैं। बता दें कि बैतूल के आदिवासी विकासखंड के जामुन ढाना पंचायत के ग्राम खैरा में आदिवासी चैतू इवने की पिछले साल 17 जनवरी को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। चैतू के चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटियां और एक बेटा नाबालिग हैं। चैतू की मृत्यु के बाद परिवार के सामने बच्चों की परवरिश की चिंता थी।
विज्ञापन


भरी पंचायत में कहा- ये बच्चे अब हमारे हैं
विचार-विमर्श के बाद चैतू के तीनों भाई आगे आए और तीनों ने एक-एक संतान की जिम्मेदारी ले ली। चैतू की मौत के बाद समाज की पंचायत बैठी। तीनों बच्चों को तीन भाइयों ने गोद ले लिया। 17 साल की सविता इवने, 15 साल की कविता इवने और 13 साल के राकेश को गोद लेने पर सहमति बनी। चाचा चैतराम ने राकेश को गोद ले लिया, करण ने कविता को और चैपा ने सविता को बेटी बनाया। उन्होंने भरी पंचायत में माना कि अब ये हमारे बच्चे हैं। ये एक ऐसा बंटवारा है जिसके बाद खुशियां आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed