{"_id":"5c42b665bdec22739e2a4427","slug":"head-of-woman-chopped-off-while-peeping-out-of-moving-bus-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: उलटी करने के लिए महिला ने बस से निकाला सिर, खंभे से टकराकर हुआ धड़ से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: उलटी करने के लिए महिला ने बस से निकाला सिर, खंभे से टकराकर हुआ धड़ से अलग
Sat, 19 Jan 2019 11:02 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पन्ना में डायमंड चौराहे के पास शुक्रवार तेज गति से चल रही बस से उल्टी करने के लिए खिड़की से सिर बाहर निकाले 56 वर्षीय एक महिला का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसका सिर कट कर अलग हो गया और महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अरविन्द कुजुर ने बताया कि सतना जिले से पन्ना में बस से आ रही आशा रानी ने उलटी करने के लिए सिर बस की खिड़की से बाहर निकाला। इस दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया और धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया। वह समीपवर्ती छतरपुर जिले की रहने वाली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने की वजह से चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
