{"_id":"6308d8d0f9e0564f4218aa2d","slug":"head-master-maths-test-in-balaghat-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कैसे पढ़ें, कैसे बढ़ें...जब बच्चों के सामने 441 को 4 से भाग नहीं दे सकीं हेडमास्टर साहिबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कैसे पढ़ें, कैसे बढ़ें...जब बच्चों के सामने 441 को 4 से भाग नहीं दे सकीं हेडमास्टर साहिबा
Fri, 26 Aug 2022 08:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 08:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक प्राइमरी स्कूल की हेड मास्टर गणित के सवाल में इस कदर उलझ गईं कि 441 को 4 से भाग ही नहीं दे सकीं। जिला कलेक्टर ने बच्चों के सामने ही यह सब कारनामा करवाया। हेड मास्टर तीन बार में सवाल का सही जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन
स्कूल में मौजूद टीचर और कलेक्टर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाघाट जिले में प्राइमरी स्कूल की हेड मास्टर गणित के सवाल में खुद ही उलझ गईं। कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों का सामान्य ज्ञान परखने के लिए सवाल हल करने को दिया था। बच्चे सवाल हल नहीं कर सके तो कलेक्टर ने हेड मास्टर को ही सवाल हल करने के लिए बुला लिया। हेड मास्टर तीन बार में भी सही जवाब नहीं दे सकीं। कलेक्टर ने वेतन वृद्धि रोकने और हेड मास्टर का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार बिरसा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव पहुंचे थे। उन्होंने स्कूली बच्चों को 441 को 4 से भाग करने के लिए कहा। बच्चे यह सवाल हल नहीं कर पाए। शिक्षक और हेड मास्टर सोना धुर्वे ने कलेक्टर से कहा, सर अभी बच्चों को सिखा रहे हैं। दो साल लॉकडाउन होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है, इसलिए समस्या है।
विज्ञापन
जब भड़के कलेक्टर...
कलेक्टर ने हेड मास्टर सोना धुर्वे की सफाई सुनकर उनको ही सवाल हल करने के लिए कहा। कुछ देर के बाद मैडम ने सवाल तो हल किया, लेकिन उत्तर गलत आया। कलेक्टर ने दोबारा सवाल को हल करने के लिए कहा। इस बार भी सही जवाब नहीं आया। कलेक्टर ने हेड मास्टर से पूछा, भाग करने के बाद कैसे पता करेंगे कि यह सही है या नहीं। तो मैडम कुछ जवाब नहीं दे सकीं। इस पर कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई। उनकी एक वेतनवृद्धि रोकने और उन्हें हेड मास्टर के प्रभार से हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें, बिरसा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में अभी 98 बच्चे दर्ज हैं। इन्हें पढ़ाने के लिए यहां चार शिक्षक पदस्थ हैं। बच्चों के पढ़ाई को स्तर को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। इस मामले में हेड मास्टर सोना धुर्वे ने बताया, कलेक्टर स्कूल का जायजा लेने आए थे। सवाल हल करने में थोड़ी गलती हो गई।
