फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Proposed marriage on road by stopping girl returning from school slapped for refusal in Harda

इजहार-ए-मोहब्बत: आशिक ने बीच सड़क पर कहा- मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं, इनकार पर बरसा दिए थप्पड़

Wed, 28 Sep 2022 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 08:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक स्कूली छात्रा के साथ बीच रास्ते में छेड़खानी का मामला सामने आया है। वह अपनी दोस्तों के साथ घर जा रही थी और युवक अपने दो दोस्तों के साथ रास्ते में खड़ा था। युवक उसकी सहेलियों को जाने दिया, लेकिन उसका हाथ पकड़ लिया और कहने लगा, मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं।

विज्ञापन
Proposed marriage on road by stopping girl returning from school slapped for refusal in Harda
स्कूल से लौट रही छात्रा पर बरसा दिए थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदा जिले में स्कूल की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवक ने लड़की से न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि बीच सड़क उसे जोर से थप्पड़ भी जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखा कि युवक सड़क किनारे खड़ा है और छात्रा का इंतजार कर रहा है। जैसे ही छात्रा उसे नजर आती है वो रोककर बात करने की कोशिश करता है। छात्रा उससे बात करने से इनकार कर देती है और वहां से जाने का प्रयास करती है। लेकिन युवक फिर से रोकता है, लड़की बार-बार घर जाने की बात ही कहती है। जब छात्रा उसकी बात नहीं मानती तो वह जोर से थप्पड़ लगाकर वहां से फरार हो जाता है। इस घटना का वीडियो युवक के दोस्त ने बनाया, जो दूर बाइक पर बैठा था।
विज्ञापन


यह घटना हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। छात्रा दसवीं क्लास में पढ़ती है। उसका कहना है, पुलिस सात दिन तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। 19 सितंबर को शाम करीब पांच बजे के आसपास जब वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी, तभी रास्ते में वेयरहाउस के सामने आनंद अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान युवक ने उसकी सहेलियों को जाने दिया और उसका हाथ पकड़ लिया। कहने लगा, मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं, मेरी गाड़ी पर बैठकर मेरे साथ चल।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया, उसने हाथ जोड़े और घर जाने के लिए कहा और उसका ऑफर ठुकरा दिया। इस पर वो इतना गुस्सा हो गया कि पहले उसने छेड़छाड़ करते हुए कुछ कहा और फिर जोर से मेरे गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।


थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने बताया, छात्रा की शिकायत पर रास्ता रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी आनंद ठाकरे और उसके हंडिया निवासी दो अन्य दोस्तों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा हरदा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया, वो पीड़िता के घर कलेक्टर ऋषि गर्ग के साथ गए थे। परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed