फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   MP News Horse riding of Agriculture Minister Kamal Patel horse riding in horse-mare competition in Jamli villa

MP News: कृषि मंत्री कमल पटेल की हॉर्स राइडिंग, जामली गांव में घोड़ा-घोड़ी प्रतियोगिता में की घुड़सवारी

Mon, 30 Jan 2023 11:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Jan 2023 11:20 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने हरदा जिले के ग्राम जामली में आयोजित घोड़ा-घोड़ी चाल प्रतियोगिता में शामिल हुए। वहीं, ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने एक अच्छे घुड़सवार की भांति घुड़सवारी की।
 

विज्ञापन
MP News Horse riding of Agriculture Minister Kamal Patel horse riding in horse-mare competition in Jamli villa
कृषि मंत्री कमल पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिन रविवार को मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल अलग अंदाज में नजर आए। मंत्री पटेल हरदा जिले के ग्राम जामली में आयोजित घोड़ा-घोड़ी चाल प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के कहने पर एक अच्छे घुड़सवार की भांति घुड़सवारी की, जिसे देखकर सभी आश्चर्यचकित हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि मंत्री पहले भी ऐसे कई कारनामे कर चुके हैं। मंत्री पटेल ने कभी खेतो में बोनी के लिए ट्रैक्टर तो कभी ग्रामीण दौरे पर बैलगाड़ी चलाकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होकर एक कुशल घुड़सवार की भांति घोड़े को सरपट दौड़ाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


मंत्री पटेल जामली में विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। इसके बाद मंत्री पटेल ने ग्राम छिड़गांव में शहीद अमृता देवी स्मारक निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख  51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंत्री पटेल ने जिले की खेल प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा निखारने को लेकर जिले में कमल खेल महोत्सव की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें स्कूल के समय से ही खेल प्रतियोगिता में शामिल होने का शोक रहा है। वालीबॉल उनका पसंदीदा खेल रहा है लेकिन परिवार के बुजुर्गों के द्वारा घुड़सवारी की जाती थी, जिसे देखकर वह उन्हीं यादों को ताजा करने आज घुड़सवारी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने काले रंग का घोड़ा चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed