{"_id":"66a8f400c3521c946a02d417","slug":"woman-murdered-in-broad-daylight-in-gwalior-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर में घुसकर आरोपियों ने मारी गोली; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, घर में घुसकर आरोपियों ने मारी गोली; पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 30 Jul 2024 07:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:39 PM IST
सार
MP News: ग्वालियर में दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। फिलहाल इस पूरे मामले के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
ग्वालियर में महिला की दिनदहाड़े हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि महिला जब अपने बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर घर लौट रही थीं तभी घर से कुछ ही दूरी पर दो नकाबपोश उनके पीछे-पीछे आ धमके। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला के बेटे से चेन छीनने की कोशिश की, महिला ने बदमाशों का विरोध किया, इसी बीच बेटा अपनी मां को लेकर घर के अंदर जाने लगा। बदमाशों को जब चेन नहीं मिली तो उन्होंने महिला को गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई हत्या की वारदात
मृतक महिला के रिश्तेदारों का आरोप है कि बदमाशों के निशाने पर उनका बेटा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है और कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना माधोगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा स्थित प्रीतम बिहार कॉलोनी की है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
