{"_id":"64933aee7f7c3a258c0722d8","slug":"woman-molested-in-surat-exp-when-she-protested-two-including-the-victim-were-thrown-from-the-moving-train-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सूरत एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो चलती ट्रेन से पीड़िता सहित दो को फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सूरत एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो चलती ट्रेन से पीड़िता सहित दो को फेंका
Wed, 21 Jun 2023 11:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:31 PM IST
सार
झारखंड के रहने वाली एक महिला और उसके रिश्तेदार को तीन लड़कों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। मामला सूरत एक्सप्रेस का है। महिला को तीन बदमाश छेड़ रहे थे, जब विरोध किया तीनों ने उन्हें नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
Train
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में चलती ट्रेन में एक महिला और उसके साथी को नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और जबरन उसकी फ़ोटो और वीडियो बनाया जा रहा था। जब विरोध किया तीन बदमाशों ने नीचें फेंक दिया। घायल महिला और पुरुष झारखंड के निवासी बताए गए है।
यह घटना बीती रात की है और सूरत एक्सप्रेस में घटित हुई। घायल महिला और युवक ने बताया कि वे लोग झारखंड के रहने वाले हैं। महिला की उम्र 40 और युवक की 22 वर्ष है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से गुजरात जा रही थी। इसमें यह लोग सवार थे। घायल युवती के अनुसार वह लखनऊ से ट्रेन में सवार हुए थे। रात होने पर तीन लड़के उसे छेड़ने लगे और वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे। इसको लेकर उन्होंने रोका तो वे अन्य हरकतें करने लगे। इसके बाद वे लोग मारपीट पर आमादा हो गए और अंततः उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
एसपी राजेंश सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस को एक युवक और युवती के बिलौआ के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े होने सूचना मिली तो फोर्स वहां पहुंचा और दोनो घायलों को लेकर हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया। पूछताछ में उन्होंने यह घटना बताई। एसपी का कहना है कि इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके लिए विशेष टीम बनाकर भेजी गई है।घायल युवक का नाम मदन पासवान बताया गया है।