फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   When the lover refused to marry, the girlfriend cut the vein at the door of his house in gwalior

MP News: प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने उसके घर के दरवाजे पर काट ली नस, पांच साल से चल रहा अफेयर

Wed, 08 Feb 2023 05:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 05:41 PM IST
सार

पिछोर में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने उसके घर के दरवाजे पर ही नस काटकर जान देने की कोशिश की। हालांकि सही समय पर इलाज मिलने से युवती की जान बच गई। 

विज्ञापन
When the lover refused to marry, the girlfriend cut the vein at the door of his house in gwalior
अस्पताल में भर्ती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में एक युवती ने युवक के घर के सामने जाकर पहले चिल्लाकर पूछा कि वह उससे शादी कर रहा है या नहीं और नहीं कर रहा तो वह उसके घर के सामने ही अपनी जिंदगी खत्म कर लेगी। इस बीच उसने धारदार चीज से अपनी कलाई की नस काट ली, जिसके चलते इलाके में भगदड़ मच गई। युवती को गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर लाकर भर्ती कराया गया। लड़की ग्वालियर की रहने वाली है जबकि उसने इस घटना को अंजाम पिछोर में दिया। 
विज्ञापन


पांच साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात
युवती ने बताया कि वह ग्वालियर की रहने वाली है। पांच साल पहले युवक रणबीर कुशवाह से उसकी पहचान ग्वालियर में उसकी दीदी के यहां आने-जाने के दौरान हुई थी। यह मिलन दोस्ती में बदला और फिर प्यार में। तब से ही युवक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है। 
विज्ञापन


शादी के वादे से मुकरा प्रेमी 
युवती का आरोप है कि शादी के नाम पर वह लगातार टरकाता रहा और अब साफ मना ही करने लगा। इस मामले में उसके मामा पुरंदर कुशवाह भी उसे भड़काते हुए उसका साथ दे रहे हैं। सब कुछ लुटने के बाद शादी न हो पाने से वह अवसाद में है। उसने पुरंदर के खिलाफ भी पहले केस दर्ज कराया, लेकिन वह नहीं माना इसलिए उसने अब यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी के दरवाजे पर ही काटी नस
युवती ग्वालियर से बस से पिछोर पहुंची और अपने प्रेमी के दरवाजे पर पहुंचकर उसे आवाज देकर कहा कि अब अगर वह उससे शादी नहीं कर रहा तो वह उसके दरवाजे पर ही अपनी जान दे रही है और उसने अपने पर्स में से नुकीली कील निकालकर उससे अपने हाथ की कलाई की नस में चुभो दिया, जिससे वहां खून का फब्बारा निकला तो आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जैसे-तैसे उसे पकड़कर पहले पिछोर अस्पताल ले गए फिर वहां से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया।


एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने बताया कि दोनो पांच साल से रिलेशन में थे और जब बॉयफ्रेंड ने शादी से मना कर दिया तो लड़की ने ये कदम उठाया। वह अपने बॉय फ्रेंड के दरवाजे पर पहुंची और अपने हाथ नस काट ली। उसे यहां उपचार के लिए लाया गया है। अब उसकी हालत ठीक है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed