Gwalior News: गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिजन बोले- जबरन रखती थी साथ, अब फरार
गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। इसके बाद से वह घर से फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से परेशान होकर 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान यश गौतम के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि यश नूरगंज गुदड़ी की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड सिमरन उर्फ सपना कौर के साथ पिछले दो महीने से रह रहा था। युवक की मौत के बाद आरोपी प्रेमिका फरार है, युवक के परिजनों ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: रीवा में चने के दाने ने ली दो साल के मासूम की जान, मां के सामने तड़प-तड़पकर हो गई मौत, जानें मामला
परिजनों ने युवती पर लाए आरोप
परिजनों के अनुसार, सिमरन जबरन यश को अपने पास रखती थी। उसने यश का मोबाइल भी छीन लिया था। जब भी परिजन यश को वापस ले जाने की कोशिश करते तो वह उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देती थी। सिमरन ने यश को बार-बार धमका रही थी कि अगर, उसने उसे छोड़ने की कोशिश की तो वह उसके और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करा देगी।
ये भी पढ़ें: विधानसभा में फाग उत्सव, सीएम यादव ने विजयवर्गीय के साथ गाया गाना, जमकर थिरके मंत्री और विधायक
केस दर्ज होने के बाद से फरार
गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद सिमरन के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होते ही सिमरन अपना घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये वीडियो भी देखिए...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
