{"_id":"6895b6aecfb92682c005866b","slug":"thieves-jumped-from-the-hospital-building-one-diedthe-other-escaped-during-treatment-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3261777-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: गार्ड को देखा तो अस्पताल की बिल्डिंग से चोरों ने लगाई छलांग, एक की मौत; दूसरा इलाज के दौरान फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: गार्ड को देखा तो अस्पताल की बिल्डिंग से चोरों ने लगाई छलांग, एक की मौत; दूसरा इलाज के दौरान फरार
Fri, 08 Aug 2025 05:23 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 05:23 PM IST
सार
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चोरी की नीयत से घुसे दो चोर सुरक्षाकर्मियों से बचने के लिए पहली मंजिल से कूद गए। इसमें एक की मौत हो गई, दूसरा घायल होकर इलाज के दौरान भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल से कूदने से हुई मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर जिले के जयारोग्य अस्पताल में चोरी करने घुसे चोरों को जब सुरक्षा कर्मियों ने देख लिया तो उन्होंने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इसमें 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसका दूसरा साथी भी घायल हो गया। इसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान वह डॉक्टर को चकमा देकर वहां से बिना छुट्टी कराए दूसरे अस्पताल चला गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जिस दिन पैदा हुई, उसी दिन बनी आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता की उम्र भी 15 साल!, सिस्टम की लापरवाही
विज्ञापन
दरअसल बीती रात ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित जयारोग्य चिकित्सालय के पुराने भवन में रात करीब 2 बजे नाका चंद्रवदनी निवासी विशाल जाटव अपने साथी सतेंद्र जाटव के साथ कबाड़ चोरी करने की नीयत से घुसे थे, लेकिन इसकी भनक यहां सुरक्षा के लिए तैनात सिक्युरिटी गार्ड्स को लग गई और उन्होंने बिल्डिंग की घेराबंदी कर दी। चोरों ने जब गार्ड को देखा तो उन्होंने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इसमें विशाल जाटव और सतेंद्र नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान विशाल जाटव की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धार से आकर चोर गिरोह ने जबलपुर में की चोरी, 8.80 लाख के जेवर बरामद; इन जगहों पर वारदात को दिया अंजाम
ट्रॉमा सेंटर में इलाजरत घायल सतेन्द्र अस्पताल से गायब हो गया। उसके परिजन उसे बिना किसी डिस्चार्ज के दूसरे हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने इसकी सूचना कंपू थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि जेएएच के पुरानी बिल्डिंग में चोरी के लिए घुसे युवक सुरक्षाकर्मियों से घिरने के बाद नीचे कूद गए थे। इसमें दो लोग घायल हुए थे एक घायल की मौत हो गई है, दोनों नशे के आदि बताए गए हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
