{"_id":"63774615b3112a228a05761b","slug":"the-husband-tried-to-kill-the-pregnant-wife-by-electrocuting-the-woman-gave-birth-to-a-child-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: गर्भवती पत्नी की जान लेने हैवान पति ने लगाया करंट, गंभीर हालत में महिला ने दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: गर्भवती पत्नी की जान लेने हैवान पति ने लगाया करंट, गंभीर हालत में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Fri, 18 Nov 2022 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 02:15 PM IST
सार
ग्वालियर में एक हैवान पति की क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के गले में तार डालकर करंट लगा दिया और उसकी जान लेने की कोशिश की। महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन
महिला का भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर में शराबी पति की क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक शराबी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की जान लेने के लिए उसके गले में तार बांधकर करंट लगा दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने गंभीर हालत में एक बच्चे को जन्म दिया है। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर के बेहट थाना क्षेत्र के ग्राम रनगंवा में रहने वाली शिवानी गुर्जर का विवाह तीन साल पहले भिंड के गोहद स्थित ग्राम सिरसौद के राम गणेश गुर्जर से हुआ था। शिवानी के पिता पेशे से किसान हैं और वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन है। शिवानी का पति राम गणेश पेशे से ड्राइवर है और शराब का आदी है। राम गणेश आये दिन शिवानी से मारपीट किया करता था। इसीलिए गर्भवती होने पर पिछले सात माह से वह अपने मायके में रह रही थी। शिवानी के भाई भूपेंद्र का आरोप है कि देर रात जब शिवानी अपने कमरे में सो रही थी। तभी राम गणेश घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर घुस आया और बिजली का तार शिवानी के गले में बांधकर उसे करंट लगाया और भाग निकला। शिवानी की चीख सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसने के चलते उसे कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। शिवानी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और जच्चा- बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। वहीं, शिवानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राम गणेश गुर्जर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।