फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The family of tigers increased in Gwalior's Gandhi Zoological Park, tigress Meera gave birth to three cubs

MP News: ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में बढ़ा बाघों का कुनबा, बाघिन मीरा ने तीन शावकों को दिया जन्म

Thu, 20 Apr 2023 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 09:08 PM IST
सार

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन मीरा ने गुरुवार को 3 शावकों के जन्म दिया है। जन्म लेने वाले तीन शावकों में से दो शावक पीले और एक सफेद रंग का है।

विज्ञापन
The family of tigers increased in Gwalior's Gandhi Zoological Park, tigress Meera gave birth to three cubs
ग्वालियर चिड़ियाघर में बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में एक बार फिर बाघों की किलकारियां गूंजी हैं। मादा टाइगर "मीरा" ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। ये तीन शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। अब 45 दिन तक नन्हे टाइगर आइसोलेशन में रहेंगे। 
विज्ञापन


गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन मीरा ने गुरुवार को 3 शावकों के जन्म दिया है। जन्म लेने वाले तीन शावकों में से दो शावक पीले और एक सफेद रंग का है। बताया जा रहा है कि बाघिन मीरा एवं बाघ लव द्वारा तीसरी बार शावकों को जन्म दिया गया है। बाघिन मीरा का जन्म भी गांधी प्राणी उद्यान में ही वर्ष 2013 में हुआ था। 
विज्ञापन



 

The family of tigers increased in Gwalior's Gandhi Zoological Park, tigress Meera gave birth to three cubs
तीन शावकों में से दो शावक पीले और एक सफेद रंग का है। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले लगभग 60 दिन पहले भी गांधी प्राणी उद्यान की बाघिन दुर्गा ने भी दो नन्हे शावकों को दिया जन्म था। जिन्हें 42 दिन की आइसोलेशन अवधि समाप्त होने के बाद कुछ दिन पहले ही खुले बाड़े में छोड़ा गया है। बाघिन दुर्गा और उसके दोनों शावक स्वस्थ हैं। उनको भोजन के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध, उबले हुऐ अंडे दिए जा रहे हैं।

चिड़ियाघर प्रभारी उपेंद्र यारो का कहना है कि ग्वालियर चिड़ियाघर में लगातार नन्हे शावकों का कुनबा बढ़ रहा है और यह काफी खुशी की बात है। अभी बाघिन दुर्गा ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है और ये शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed