{"_id":"657d2b1a9adc23837307b0b4","slug":"student-returning-from-coaching-shot-dead-in-gwalior-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: कोचिंग से लौट रहे छात्रों के दो गुटों में झगड़ा; सिर पर गोली लगने से एक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: कोचिंग से लौट रहे छात्रों के दो गुटों में झगड़ा; सिर पर गोली लगने से एक छात्र की मौत
Sat, 16 Dec 2023 10:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:14 AM IST
सार
शहर के उपनगर मुरार छह नंबर चौराहा पर शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे बाइक सवार छात्रों पर बदमाशों ने गोलिया दाग दीं। गोलीबारी में एक छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद शव की जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीती रात शहर के मुरार चौराहे पर कोचिंग से लौट रहे 17 वर्षीय इमरान को दो बाइक पर सवार छह युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने इमरान की मौत हो गई है। छात्र के बैग से मिले कुछ दस्तावेज से उसकी पहचान हुई है। उसके परिजन को रात में ही सूचना दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन
बता दें शहर के उपनगर मुरार छह नंबर चौराहा पर शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे बाइक सवार छात्रों पर दो अन्य बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने गोलियां दाग दीं। घटना में 17 वर्षीय छात्र इमरान खान निवासी शिवाजी नगर थाटीपुर के सिर में गोली लगी, जबकि उसका दोस्त बच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल से निकल रहे राहगीरों ने छात्र को पहले बिड़ला हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां छात्र को भर्ती न करते हुए न्यू जेएएच भेज दिया गया। जब छात्र को लेकर न्यू जेएएच पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची, लेकिन छात्र को अस्पताल ले जाने की सूचना पर पुलिस न्यू जेएएच पहुंची है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान 17 वर्षीय इमरान खान निवासी शिवाजी नगर थाटीपुर के रूप में हुई है। मृतक इमरान के पिता टेंट का काम करते हैं।
विज्ञापन
हत्या से पहले हुआ झगड़ा
मुरार पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के झगड़ते नजर आ रहे हैं। रात का समय होने पर फुटेज इतने साफ नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक 12वीं का छात्र है। इमरान और प्रिंस थाटीपुर में कोचिंग आए थे। पहले थाटीपुर में छात्रों के गुट में झगड़ा हुआ है। उसके बाद यह दोनों गुट मुरार छह नंबर चौराहा पहुंचे और यहां भी झगड़ा हुआ है। आखिर में वहां गोलीबारी हुई और एक छात्र की मौत हो गई है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
