फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Stones were pelted on Shatabdi Express again last night, this is the fifth incident of stone pelting in a week

Gwalior News: किस गैंग के निशाने पर है शताब्दी एक्सप्रेस, फिर हुआ पथराव, एक सप्ताह में पांचवीं बार ऐसी घटना

Thu, 26 Jun 2025 02:47 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 02:47 PM IST
सार

ग्वालियर-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस पर बीते पांच दिन में पथराव की पांचवीं घटना हुई है। लगातार हो रहे पथराव से  यात्रियों में डर का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है।  

विज्ञापन
Stones were pelted on Shatabdi Express again last night, this is the fifth incident of stone pelting in a week
पथराव से टूटे खिड़की के शीशे।

विस्तार

ग्वालियर से भोपाल आने-जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते पांच दिन में ट्रेन पर पथराव की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला भोपाल से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस का है, जिस पर एक बार फिर ललितपुर से झांसी के बीच पथराव हुआ। अज्ञात बदमाशों ने C6 कोच पर पत्थर बरसाए, जिससे कोच की खिड़की का कांच टूट गया। घटना के बाद कोच में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई और भय का माहौल बन गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन घटनाओं के पीछे किस बदमाश गैंग का हाथ है। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को घटना की जानकारी मिली थी। यात्रियों से जानकारी लेकर आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'आपातकाल की मानसिकता आज भी जिंदा, इसे याद रखना जरूरी', अमर उजाला संवाद में बोले सीएम मोहन यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि पिछले एक सप्ताह में शताब्दी एक्सप्रेस पर यह पांचवीं पथराव की घटना है। मंगलवार को विदिशा के पास मंडी बामौरा स्टेशन के समीप बरेठ और कल्हार के बीच ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, जिसमें C4 कोच की खिड़की का कांच टूट गया था। रविवार रात ग्वालियर स्टेशन पार करने के बाद, बिरला नगर और रायरू स्टेशन के बीच ट्रेन पर पथराव हुआ था, जिसमें AC कोच C5 की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस घटना में साइड विंडो सीट पर बैठी महिला यात्री बुरी तरह घबरा गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्री डरे हुए हैं। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें:  'आपातकाल की मानसिकता आज भी जिंदा, इसे याद रखना जरूरी', अमर उजाला संवाद में बोले सीएम मोहन यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed