फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Scindia said on 16 years of friendship with Rahul, I have neither friendship nor enmity with anyone

MP News: राहुल से 16 साल की दोस्ती पर बोले सिंधिया, मेरी न किसी से दोस्ती और न दुश्मनी

Sat, 18 Mar 2023 06:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Mar 2023 06:44 PM IST
सार

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर साफ किया कि उनकी न तो किसी से दोस्ती है और न दुश्मनी। सिंधिया परिवार का एकमात्र मकसद जनसेवा है। 
 

विज्ञापन
Scindia said on 16 years of friendship with Rahul, I have neither friendship nor enmity with anyone
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। सिंधिया ने पत्रकारों के राहुल गांधी से दोस्ती को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मेरी न किसी से दोस्ती है और न दुश्मनी। सिंधिया राजपरिवार का इतिहास इसका गवाह है। सिंधिया परिवार का एक ही मकसद है और वह है जनसेवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिले को विकास की पहली पायदान पर ले जाना ही उनका पहला लक्ष्य है।

विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि अभी हाल में उन्होंने उत्तराखंड के एक सीमावर्ती गांव में रात्रि विश्राम किया। सभी सीमावर्ती गांवों तक विकास योजनाओं को पहुंचा रहे हैं। यह केंद्र सरकार का पहला लक्ष्य है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कैबिनेट स्तर के केंद्रीय मंत्रियों ने सीमावर्ती राज्यों में रात बिताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि केवल बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि सीमावर्ती गांवों तक जब सरकारी विकास योजनाएं पहुंचने पर ही देश का विकास हो सकेगा। मोदी के नेतृत्व में भारत उदय हो रहा है और भारत का विकास हो रहा है।
विज्ञापन


ओलावृष्टि से नुकसान की जानकारी ली
ग्वालियर सहित पूरे अंचल में हुई ओलावृष्टि पर सिंधिया ने अन्नदाताओं को पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि अशोकनगर, ग्वालियर और आसपास के जिलों में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में चर्चा की। जानकारी ली है। अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में नुकसान का दौरा करने के निर्देश भी दिए हैं। किसान अन्नदाता है। सिंधिया राजपरिवार हमेशा अन्नदाता के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं। संकट की इस घड़ी में उन्हें पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा। मैं खुद ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करूंगा। इससे अन्नदाता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर से शारजहां उड़ान शुरू होगी
सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं को विस्तार देने के लिए उनका मंत्रालय लगातार काम कर रहा है। प्रदेश के सभी बड़े शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का काम हो रहा है। इंदौर जैसे महानगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इंदौर से दुबई की हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। अब इंदौर से शारजहां के लिए भी जल्दी हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रदेश के शहरों की पहुंच होगी। ग्वालियर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है। प्रदेश हवाई सेवाओं में देश के अन्य बड़े राज्यों के समकक्ष जल्दी ही खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed